जाने कॉम्पैक्ट और लूज पाउडर के बारे में

आज के समय में महिलाएं अपने लुक को और भी अधिक ब्यूटीफुल बनाने के लिए मेकअप करना पसंद करती है। लेकिन मेकअप करने से ज्यादा जरूरी होता है इसे सही तरह से करना। यूं तो मेकअप करते समय महिलाएं कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं

कॉम्पैक्ट पाउडर :  कॉम्पैक्ट पाउडर आपकी त्वचा को कवरेज प्रदान करता है। यह आपको खामियों को छिपाने में मदद करता है और आपकी त्वचा की रंगत को अधिक खूबसूरत बनाता है। कॉम्पैक्ट पाउडर लगाने के बाद, यह आपकी स्किन को एक फ्लॉलेस लुक देता है। आमतौर पर, कॉम्पैक्ट आपकी स्किन टाइप के अनुसार अलग-अलग तरह से मार्केट में अवेलेबल हैं और इसलिए कॉम्पैक्ट लगाने से पहले आपको यह अवश्य चेक करना चाहिए कि वह आपकी स्किन टाइप के अनुरूप है या नहीं। अगर वह आपकी स्किन टाइप के अनुरूप नहीं होगा, तो वह फेस पर अच्छी तरह ब्लेंड होकर एक स्मूद फिनिश नहीं देता है और इससे आपका कॉम्पैक्ट पाउडर केकी हो जाता है।

लूज पाउडर :  लूज पाउडर जिसे ट्रांसलूसेंट पाउडर या सेटिंग पाउडर के रूप में भी जाना जाता है, वास्तव में एक पाउडर के रूप में मेकअप प्रोडक्ट है। इसे आमतौर पर फाउंडेशन के ऊपर अप्लाई किया जाता है । लूज पाउडर मुख्य रूप से ऑयल को अॉब्जार्ब करता है और मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाता है। इतना ही नहीं, जब आप हैवी मेकअप नहीं करना चाहती हैं तो भी आप मॉइश्चराइजर के ऊपर इसे अप्लाई कर सकती हैं। यह आपके मॉइश्चराइजर के कारण फेस ऑयल व शाइनी इफेक्ट को दूर करता है। मुख्य रूप से लूज पाउडर आपके चेहरे को एक मैट टैक्सचर देने में मदद करता है।

लूज पाउडर और कॉम्पैक्ट पाउडर के बीच कई अंतर होते हैं

    जहां लूज पाउडर ऑयल को अब्जॉर्ब करता है, वहीं कॉम्पैक्ट पाउडर फेस ऑयल के साथ ब्लेंड होता है।
आमतौर पर लूज पाउडर को ऑयली स्किन के लिए अच्छा माना जाता है, वहीं अगर आपकी स्किन रूखी है तो आपके लिए कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
लूज पाउडर को हमेशा मेकअप ब्रश की मदद से अप्लाई किया जाता है, वहीं कॉम्पैक्ट के साथ आपको अलग से एक स्पॉन्ज मिलता है। इस स्पॉन्ज की मदद से कॉम्पैक्ट को फेस पर लगाया जाता है।
वहीं कॉम्पैक्ट पाउडर में आपको कई अलग-अलग शेड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी स्किन की शेड के अनुसार सलेक्ट कर सकती हैं। जबकि लूज पाउडर के साथ आपको ऐसा कोई ऑप्शन नहीं मिलता है।
जहां कॉम्पैक्ट पाउडर को मेकअप बेस बनाने के बाद एक फाइनल टच देने के लिए अप्लाई किया जाता है, वहीं लूज पाउडर आपके मेकअप बेस को सेट करने में मदद करते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्रद्धांजलि     |     Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत     |     Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही     |     Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स     |     Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं खतरनाक     |     Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स     |     Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं     |     ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये हुआ     |     Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें     |     JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें