जम्मू-कश्मीर में बिजली विभाग के दैनिक वेतनभोगी होंगे नियमित, 12 हजार दैनिक कर्मियों को होगा लाभ

पीडीएल वर्ष 2015 से पहले नियुक्त किए गए दैनिक वेतनभोगियों को कहा जाता है। इनके सेवाएं नियमित नहीं हैं लेकिन इन्हें स्थायी माना जाता है।जम्मू कश्मीर में बिजली और जलशक्ति विभाग में ही सबसे ज्यादा अस्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मी हैं।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रदेश सरकार ने शनिवार को ऊर्जा विकास विभाग के दोनों निगमों द्वारा पीडीएल और टीडीएल कर्मियों की सेवाओं को नियमित बनाने के लिए तय भर्ती नियमावली का अनुमोदन कर दिया है। इससे जम्मू कश्मीर बिजली विभाग में कार्यरत करीब 12 हजार दैनिक वेतनभोगी लाभान्वित होंगे। बिजली विभाग मेंं दैनिक वेतनभोगियों के दो वर्ग पीडीएल और टीडीएल हैं।

टीडीएल उन दैनिक वेतनभोगियों को कहा जाता है,जिन्हे बिजली विभाग की किसी परियोजना विशेष में नियुक्त किया जाता है। परियोजना की समाप्ती के साथ इनकी सेवाएं समाप्त हो जाती हें,लेकिन कई योजनाएं पूरी नहीं हुईै और टीडीएल की सेवाएं लगातार ली जाती रही हैं। पीडीएल वर्ष 2015 से पहले नियुक्त किए गए दैनिक वेतनभोगियों को कहा जाता है। इनके सेवाएं नियमित नहीं हैं, लेकिन इन्हें स्थायी माना जाता है।जम्मू कश्मीर में बिजली और जलशक्ति विभाग में ही सबसे ज्यादा अस्थायी और दैनिक वेतनभोगी कर्मी हैं। बिजली विभाग में दैनिक वेतनभोगियों की सेवाओं को नियमित करने के समर्थन में कई बार हड़ताल हुई है।

21 दिंसबर 2021 को बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा प्रदेश में की गई तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल कर्मियों की मुख्य मांगों में एक पीडीएल और टीडीएल सेवाओं को नियमित किए जाने की थी।पीडीएल और टीडीएल की सेवाओं को जम्मू कश्मीर ऊजा्र विकास विभाग अधीनस्थ सेवा भर्ती नियम, 1981 के तहत ऊर्जा विकास विभाग में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के पदों के अनुरुप नियमित किया जाता रहा है। लेकिन दैनिक वेतनभोगियों और आवश्यक्तानुरुप कर्मियों की नियुक्ति पर पाबंदी और वर्ष 2018 में जारी एसआरओ-404 के तहत जारी भर्ती नियमों के कारण बिजली विभाग में कार्यरत कई पीडीएल व टीडीएल कर्मियों का भविष्य अधर में लटक गया था।

हालांकि वर्ष 2012 में तत्कालीन जम्मू कश्मीर सरकार ने भर्ती नियमों के अनुरुप ँऊर्जा विभाग में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर इनकी सेवाएं नियमित किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित भी किया था।वर्ष 2019 में ऊर्जा विकास विभाग को पुनर्गठित करते हुए उसे विभिन्न निगमों में बांटा गया ताकि प्रदेश में उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के साथ ही बिजली संप्रेषण और वितरण में होने वाले घाटे पर काबू पाया जाए। निगमों के गठन के समय पीडीएल व टीडीएल कर्मियों की सेवाओं को नियमित करने के संदर्भ में कोई प्रविधान नहीं किया गया था। इससे यह वर्ग पूरी तरह प्रभावित हो रहा था।ऊर्जा विकास विभाग ने विभागीय कार्यबल की समस्याओं को कम करने के लिए कई उपाय लागू किए और उसके आधार पर ही निगमों ने भर्ती नियमों का प्रविधान करते हुए विभागीय कर्मियों के लिए बीमा कवरेज, कर्मियों की सभी न्यायसंगत समस्याओं को हल करने के पूरी तरह परिभाषित तंत्र तैयार किया है। भर्ती नियम वर्ष 2020 में बिजली विभाग को निगमों में बदले जाने की प्रक्रिया के तहत किए गए वादे के अनुरुप ही हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम कानूनी शर्तें     |     क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने की सुगबुगाहट     |     महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर     |     स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से चलेंगी ट्रेनें     |     अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल     |     80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासियों को दी बधाई     |     PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा, बताया देश का अपमान     |     CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला     |     4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब     |     15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें