छत्तीसगढ़ के जांजगीर में महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 8, 2022 छत्तीसगढ़ के जांजगीर में मंगलवार सुबह एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव सरकारी क्वार्टर में मिला है। शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। महिला कांस्टेबल के खुदकुशी करने की आशंका है, लेकिन इसका कारण स्पष्ट नहीं मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है। महिला कांस्टेबल सीमा फर्रे (30) पुत्री मनीराम फर्रे जांजगीर के SP कार्यालय में पदस्थ थी। वह यहां पुलिस कॉलोनी निलयम के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थी। यह भी पढ़ें ‘सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा… Jul 26, 2026 बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ… Jul 26, 2026 सुबह पड़ोसियों की नजर खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फर्रे फांसी से लटकी हुई थी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पंचनामा होगा। बताया जा रहा है कि सीमा फर्रे करीब 9 साल से पुलिस में नौकरी कर रही थी। उसकी साल 2013 में पुलिस कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। Share