चार बच्चों के बाद कराई नसबंदी फेल, हुई पांचवी संतान

कलेक्टर एवं सीएमएचओ सागर एक महीने में दें तथ्यात्मक जवाब

सागर जिले के गौरझामर के समीपस्थ ग्राम बिजोरा निवासी श्री सुनील सौर और पत्नी श्रीमती रानी सौर को पहले से ही चार संतान हैं, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। चौथी संतान में लड़का होने के बाद उनका पारिवारिक मकसद पूरा हो गया था। इसके बाद उन्होंने परिवार नियोजन नसबंदी कराने की ठानी और सुनील ने देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 जनवरी 2020 को हुये शिविर में अपनी पत्नी श्रीमती रानी का नसबंदी आॅपरेशन करा दिया और मेहनत मजदूरी करते हुए वह परिवार को जैसे-तैसे चला रहे थे। उन्हें क्या पता था कि  पत्नी की नसबंदी फेल हो जाएगी और हुआ भी यही, उन्हें जब गर्भ में पल रहे बच्चे का कुछ महीनों बाद चला, तो इसकी जांच व शिकायत करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचे। वहां  उन्हें दिलासा देते हुए कहा गया कि बच्चा हो जाने दो, शासन की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी। नसबंदी आपरेशन से करीब तेरह महीने बाद 19 जनवरी 2021 को सुनील के घर एक पुत्री ने जन्म लिया। सुनील के परिवार में अब चार पुत्री व एक पुत्र हैं। लाॅकडाउन में कोरोना के दौरान हुई इस घटना ने परिवार को हिलाकर रख दिया। अब उन्हें  पांचवी अनचाही लड़की (नसबंदी फेल होने के कारण) की परवरिश कीे चिन्ता सता रही है। उसकी मांग है कि सरकार उसे शीघ्र ही मुआवजा दे, जिससे वह अनचाही लड़की की भी परवरिश कर सके।
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति  नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सागर से एक माह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है। साथ ही यह भी पूछा है कि क्या इस महिला को कोई मुआवजा दिया गया है या नहीं ?

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा     |     Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें बुझाने में जुटीं     |     Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख रहे 5 कैदी     |     जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: ‘अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो कभी नहीं होता भारत का बंटवारा’     |     Gwalior News: ग्वालियर में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 लाख लेकर फरार, 4 गिरफ्तार     |     Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर; फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार     |     टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिंग कोच टी. दिलीप के सामने बड़ी चुनौती     |         |     Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की राजनीति में होगी एंट्री     |         |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें