ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर पर लगेगा 160 क्विंटल प्रसाद का भोग मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 ग्वालियर। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर पूरा शहर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा हुआ है। शहर के सभी शिव मंदिरों पर आकर्षक रोशनी के साथ फूल बंगले सजाए गए हैं। यातायात आवागमन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बेरीकेड्स भी लगाए गए हैं। रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के पट खोल दिए गए। शहर के अचलेश्वर, गुप्तेश्वर, कोटेश्वर आदि मंदिरों पर रात से ही श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए। मंदिरों पर व्यवस्था बनाने के लिए 400 पुलिस जवान लगाए गए हैं, जिन्होंने रात से ही मोर्चा संभाल लिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर अचलेश्वर महादेव मंदिर पर 100 क्विंटल आलू, 50 क्विंटल साबूदाना, 10 क्विंटल फलों की चाट का भोग लगाया जाएगा। Share