गोवा की 40 सीटों पर अब तक 11.04% मतदान, CM सावंत की अपील-बढ़ चढ़कर करें वोटिंग

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में दो जिलों की 40 सीटों पर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक साउथ गोवा और नार्थ गोवा जिलों के 1,722 मतदान केंद्रों पर आज मतदान हो रहा है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 80 और मतदान केंद्र जोड़े गए हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के लोगों से बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आज लोकतंत्र के जश्न का दिन है। मैं सभी से अपने घरों से निकलकर मतदान करने की अपील करता हूं। एक वोट भविष्य, स्थायित्व, महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति, पूर्ण विकास और समृद्ध गोवा के लिए।’ वोट डालने पहुंचे सावंत ने कहा कि मुजे यकीन है कि लोग काम देखकर मतदान देंगे।

301 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
राज्य के कुल 11.6 लाख मतदाता 301 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 14 महिलाएं शामिल हैं। मतदाताओं में 9,590 दिव्यांग, 80 साल से अधिक आयु के 2,997 मतदाता तथा 41 यौनकर्मी और नौ ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य में प्रति बूथ पात्र मतदाताओं की औसत संख्या 672 है। वास्को विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 35,139 पात्र मतदाता हैं, जबकि मोरमुगांव सीट पर सबसे कम 19,958 मतदाता हैं। इस बार कुल 105 (पिंक बूथ) महिला मतदान केंद्र हैं।

इनकी किस्मत का होगा फैसला
आज के चुनाव में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (सांखली), उपमुख्यमंत्री बाबू कावलेकर (क्यूपेम), मनोहर अजगांवकर (मडगांव), मौविन गोडिन्हो (डाबोलिम), विश्वजीत राणे (वालपोई), नीलेश कैबराल (कर्चोरम) और जेनिफर मोनसेरेट का भाग्य दांव पर लगा है। इसके अलावा हाल ही में इस्तीफा देने वाले चार मंत्री भी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें दीपक पौस्कर हैं, जो सावोर्देम निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं,वहीं प्रोल से गोविंद गौडे (भाजपा), कलंगुट से माइकल लोबो (कांग्रेस) और वेलिम निर्वाचन क्षेत्र से फिलिप नेरी रोड्रिग्स (राकांपा) शामिल हैं। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर इसोडोर फर्नांडीस कानाकोना निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव लड़ने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत (कांग्रेस), पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ (टीएमसी), रवि नाइक (भाजपा), पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई (जीएफपी), सुदीन धवलीकर (एमजीपी) औँर आम आदमी पार्टी  (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर शामिल हैं। साउथ गोवा में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है वहीं नार्थ गोवा में भाजपा का दबदबा हो सकता है, हालांकि पूर्व मंत्री माइकल लोबो के कांग्रेस में शामिल होने से सत्तारूढ़ दल की संभावनाओं पर कुछ हद तक असर पड़ सकता है। गोवा में इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भी तटीय राज्य में चुनावी मैदान में प्रवेश कर लिया है।

रिवोल्यूशनरी गोअन्स, गोएंचो स्वाभिमान पार्टी, जय महाभारत पार्टी और संभाजी ब्रिगेड अन्य पाटिर्यां हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इसके अलावा 68 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। चुनावी समर में भाजपा के किले को तोड़ने के लिए कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) तथा तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ गठबंधन किया है।पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारेस्कर जहां मंड्रेम निर्वाचन क्षेत्र से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल परिर्कर ने पणजी निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनौती दी है। परिर्कर ने करीब 25 वर्षों तक पणजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

दूसरी ओर कांग्रेस ने अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में नए चेहरों को मैदान में उतारा है। विपक्ष के नेता दिगंबर कामत एकमात्र मौजूदा विधायक उम्मीदवार हैं जो कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन किया है। शिवसेना ने अपने नौ उम्मीदवार खड़े किए हैं , वहीं राकांपा 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राकांपा-शिवसेना गठबंधन ने पणजी निर्वाचन क्षेत्र में उत्पल परिर्कर को समर्थन दिया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Organic Farming: जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय और सुधरेगी भूमि की उर्वरता, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी     |     Chhattisgarh Monsoon News: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 2-3 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज     |     Kabirdham News: कबीरधाम के धान उपार्जन केंद्रों में बड़ा घोटाला, रिकॉर्ड में हजारों क्विंटल धान गायब     |     Dhamtari News: गांजा तस्करी में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता, तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस     |     Korba News: कटघोरा के पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका     |     Korba News: कटघोरा के पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका     |     Surguja News: खाद और डीजल की किल्लत से किसान परेशान, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन     |     Dantewada News: कांग्रेस का औद्योगिक कंपनी पर गंभीर आरोप, खनन और उत्पादन को लेकर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग     |     Balod News: बालोद में खाद की किल्लत को लेकर सियासत तेज, सोसाइटियों में चक्कर लगा रहे किसान     |     Raipur News: पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर रायपुर में हवन-पूजन, बीजेपी नेताओं ने की दीर्घायु की कामना     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें