गुना पुलिस का सम्मान,बदरवास में हुई 43 लाख की डकैती में पकड़वाए थे 5 आरोपी; 16 लाख रुपये भी आरोपियों से हुए थे बरामद

गुना  शिवपुरी जिले के बदरवास में हुई 45 लाख की डकैती के आरोपियों को पकडने में मदद करने पर गुना पुलिस का सम्मान किया गया है। शिवपुरी में आयोजित सम्‍मान समारोह में जिले के चार पुलिस कर्मचारियों को आईजी ग्‍वालियर ने सम्‍मानित किया। गुना पुलिस ने जिले से डकैती में शामिल 5 आरोपियों को पकड़वाया था। उनके कब्जे से पुलिस ने लगभग 16 लाख रुपये भी बरामद किए थे।

बता दें कि 3 फरवरी को शिवपुरी जिले के बदरवास में कियोस्क संचालक विजय सिंघल के यहां 45 लाख रुपये की डकैती की सनसनीखेज वारदात हुई थी । डकैती में शामिल कुछ आरोपियों के गुण में होने का इनपुट मिला था। घटना के दूसरे ही दिन डकैती को अंजाम देने वाले दो आरोपियों शिवम किरार और मुरारी किरार को बमोरी इलाके से गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 9.74 लाख रूपये भी पुलिस ने बरामद किए थे। इसी तरह घटना के तीसरे ही दिन तीन और आरोपियों अजय पाल सिंह सिख, नीलू किरार और मोहन भिलाला को भी पुलिस ने पकड़ा था। उनसे लगभग 6.25 लाख रुपये बरामद हुए थे।

इनका हुआ सम्मान

गुना पुलिस की ओर से उक्‍त डकैती के आरोपियों को शीघ्रता से पकडवाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाले SI चंद्रप्रकाश दीक्षित(थाना प्रभारी बमोरी), ASI संतोष तिवारी(चौकी प्रभारी झागर), ASI पंजाब सिंह गुर्जर(थाना बमौरी) एवं आरक्षक अंकित चतुर्वेदी (थाना बमौरी) को शिवपुरी कंट्रोल रूम में आयोजित सम्‍मान समारोह कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक ग्‍वालियर जोन अनिल शर्मा द्वारा प्रशंसा पत्र भेंटकर सम्‍मानित किया गया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन राज्यों को मिलेगा फायदा     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी ‘श्यामू’ को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ले जाने दिया गया हाथी     |     CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं     |     Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे मिलता है पोषण आहार     |     Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल     |     Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके पर किया निराकरण     |     Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में पाउडर जब्त     |     Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया डीजल     |     Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें