क्या बातचीत से निकलेगा समाधान? जंग के बीच बेलारूस बॉर्डर पर रूस और यूक्रेन के बीच कुछ देर में वार्ता

रूस और यूक्रेन के बीच बेलारूस बॉर्डर पर बातचीत होगी. दोनों देशों का डेलिगेशन वार्ता के लिए बेलारूस पहुंच चुका है. देखना होगा कि क्या बातचीत से ये जंग समाप्त होगी.

यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज पांचवां दिन है. 24 फरवरी को शुरू हुई ये लड़ाई यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है. दोनों देशों में के बीच तनाव को कम करने के लिए बातचीत का सहारा लिया जा रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच बेलारूस बॉर्डर पर बातचीत होगी. दोनों देशों का डेलिगेशन बातचीत के लिए बेलारूस पहुंच चुका है. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि रूस के साथ बातचीत का उसका मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी है.

रूस-यूक्रेन की मीटिंग करवाने के लिए मंच को तैयार किया जा चुका है. अब सिर्फ दोनों देशों के डेलिगेशन का इंतजार है. शुरू में यूक्रेन बेलारूस में अपना प्रतिनिधमंडल भेजने के लिए राजी नहीं था. उसका कहना था कि बेलारूस रूस का सहयोगी है.

बेलारूसी क्षेत्र में तैनात सभी विमान, हेलीकॉप्टर और मिसाइल यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा, बैठक और वापसी तक जमीन पर रहेंगे. पुतिन ने कहा कि रूस अपने सुरक्षा खतरों का जवाब दे रहा है, लेकिन पुतिन वास्तव में क्या चाहते हैं, यह उनकी विश लिस्ट से अधिक स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है, जिसे उन्होंने पहली बार दिसंबर 2021 में पश्चिम को सौंप था.

रूस एक कानूनी गारंटी चाहता था कि नाटो पूर्वी यूरोप और यूक्रेन में सैन्य गतिविधि को छोड़ देगा. मांगों में से एक रूस और नाटो उन देशों के बाहर अतिरिक्त सैनिकों और हथियारों को तैनात नहीं करेंगे जहां वे मई 1997 में थे.

यूक्रेन में मारे गए 102 नागरिक

रूस के हमले में यूक्रेन के 102 नागरिक मारे जा चुके हैं. न्यूज एजेंसी AFP ने ये दावा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार चीफ के हवाले से किया है. कहा गया है कि मारे लोगों में 7 बच्चे भी शामिल हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय     |     रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बिगड़ा रसोई का बजट     |     बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा     |     रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांदी की राखियों की भारी मांग     |     रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस को भेजा जांच पत्र     |     रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स’ परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस को भेजा जांच पत्र     |     सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें