कामधेनु गौ-अभयारण्य गौशालाओं को आत्म-निर्भर बनाने का मॉडल बने

भोपाल : गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने आगर-मालवा जिले के सालरिया में स्थित कामधेनु गौ-अभयारण्य का निरीक्षण करने के साथ ही गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अभयारण्य में गौपालन और संवर्धन के लिये प्राथमिक एवं आधारभूत सुविधाएँ सहज सुलभ हैं। इनकी सहायता से युगानुकूल, सम-सामयिक और नवाचार से गौशालाओं को आत्म-निर्भर बनाने का मॉडल देश और विदेश में स्थापित करें।

गौवंश कभी अनार्थिक और अनुपयोगी नहीं होता

स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि अभयारण्य में 1400 एकड़ भूमि, 3400 गौवंश, 24 गौवंश शेड, 85-85 घनमीटर के गोबर गैस प्लांट, वर्मी कंपोस्ट किट, नाडेप पद्धति से खाद बनाने के टांके, गोनाइल, गौमूत्र अर्क, गौघन वटी निर्माण इकाई हैं। इतना ही नहीं यहाँ प्रशासानिक, अनुसंधान, उत्पादन एवं विपणन, कृषक प्रशिक्षण भवन, विश्राम भवन, गौ-सेवकों के आवास आदि देश के गौ-संरक्षण एवं सेवा केन्द्रों के लिये अनुकरणीय और प्रेरणाप्रद हैं। सेवा गतिविधियों के आधार पर सर्वत्र संदेश दें कि “गौवंश कभी भी अनार्थिक और अनुपयोगी नहीं होता।”

नाम के अनुकूल अभयारण्य को वन से आच्छादित करें

स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने प्रबंधन से कहा कि गौ-अभयारण्य को इसके नाम के अनुकूल गौवंश के साथ-साथ अरण्य (वन) से भी आच्छादित करें। विभिन्न क्षेत्रों से 1000 लोगों को आमंत्रित कर आम, नीम, जामुन, पीपल, बरगद, आँवला, कैथा, बिल्व, कदम्ब, बबूल, बाँस, शीशम, अमरूद, इमली, महुआ आदि के पौधे लगवायें। परिसर में पहले से ही 1000 गड्ढे, पौधे, खाद आदि की तैयारी कर लें। उद्यानिकी, वानिकी और औषधीय वृक्षों का पौध-रोपण प्राथमिकता से करें।

वैज्ञानिक पद्धति से उत्तम नस्ल के देशी गौवंश तैयार करें

स्वामी जी ने कहा कि अभयारण्य में आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति के अनुसंधान आरंभ कर उत्तम नस्ल के भारतीय गौवंश को तैयार करें। अभयारण्य में गौवंश का 40 प्रतिशत दुधारु गाय और 60 प्रतिशत बेसहारा, निराश्रित और बीमार गायों को प्रश्रय दें।

गौशाला, गौ-अभयारण्य 8 बिन्दुओं का करें पालन

स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने कहा कि जिस गौसेवा केन्द्र में ये 8 आयाम होंगे, वे केन्द्र कभी कुप्रबंधन का शिकार नहीं होंगे। ये 8 आयाम हैं- गौवंश का आवासीय परिसर, संरक्षण और सेवा का भाव, गौ-संवर्धन, गौवंश का आहार, नस्ल सुधार, गोबर-गौमूत्र आधारित उत्पाद निर्माण, पंचगव्य औषधि निर्माण तथा गौ-चिकित्सा, गोबर गैस प्लांट, विद्युत एवं अन्य उत्पादन और कृषक प्रशिक्षण। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में समय-समय पर संगोष्ठी, पर्व, सम्मेलन, पौध-रोपण होते रहना चाहिये।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन्य सहयोग और तकनीक साझेदारी पर हुआ मंथन     |     तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानूनी तलाक     |     अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन सीमा से सटे 40 गांवों में रुका पलायन और बढ़ी आबादी     |     भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम जनकपुर के मध्य जल्द शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा     |     भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ने कर दिया उसका जिंदा जी अंतिम संस्कार     |     गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल     |     बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों के हाथ-पैर बांधकर क्रूर सजा देने का आरोप     |     उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में हुआ भीषण विस्फोट, 20 से अधिक लोग घायल     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटों को लेकर आमने-सामने आए राजभर और निषाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए चार सदस्यीय समिति गठित     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें