कर्नाटक में बस पलटने से छात्र समेत आठ लोगों की मौत देश By Nayan Datt On Mar 19, 2022 कर्नाटक के तुमकुर ज़िले के पावागड़ा के पास एक बस के पलटने से 8 लोगों की मौत हुई और छात्रों सहित 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं | मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया जांच से पता चलता है कि चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद 60 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई | पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 20 घायलों में से आठ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है | यह भी पढ़ें सदाशिवपेट में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पुष्करिणी: इतिहास,… Sep 6, 2026 Shivamogga School News: परीक्षा में कम नंबर आने पर शिक्षिका… Sep 5, 2026 वहीं बीते सप्ताह ही राज्य के कलबुर्गी में भी सड़क हादसा हुआ था | जहां बलुरागी गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई थी | उस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई थी | पुलिस ने जानकारी दी थी कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बाबा साहेब, छाया, कोमल, रानी और अनव बड़े के रूप में हुई थी | सभी मृतक महाराष्ट्र के अमहदनगर के रहने वाले थे | पुलिस के अनुसार, यात्री गनगपुर के दत्तात्रेय मंदिर से लौट रहे थे | Share