करोड़ से नीचे आया राजकुमार और भूमि की फिल्म का कलेक्शन, फ्लॉप का ठप्पा लगने में बचा सिर्फ एक हफ्ता

फिल्म ‘स्त्री’ के बाद से बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म की तलाश कर रहे अभिनेता राजकुमार राव की बड़े परदे से ये आस पूरी होती नहीं दिख रही। बीते हफ्ते रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बधाई दो’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 12.60 करोड़ रुपये पर आकर अटक गया है। फिल्म ने वैलेंटाइंस डे पर थोड़ा जोर मारा था लेकिन फिल्म का विषय आयुष्मान खुराना की उस बात को सही साबित कर रहा है कि फिल्में सिनेमाघरों में अब वही चलेंगी जिन्हें देखने पूरी फैमिली आएगी। फिल्म ‘बधाई दो’ समलैंगिकता के प्रति सामाजिक नजरिये को बदलने के लिए चल रहे अंतर्राष्ट्रीय सिनेमाई प्रयासों की नई कड़ी है और देश के अधिकतर छोटे शहरों में फिल्मी दर्शकों ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।

फिल्म ‘बधाई दो’ राजकुमार राव की पहले हफ्ते में 10 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली फिल्मों में शामिल रहीं ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘न्यूटन’ के करीब पहुंच गई है। फिल्म की लागत के हिसाब से ये फिल्म राजकुमार राव की एक और फ्लॉप फिल्म का तमगा पाने की तरफ आगे बढ़ रही है। दूसरे हफ्ते में कोई चमत्कार ही इसकी दशा सुधार सकता है। अगर ये फिल्म फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में पहुंची तो कोरोना संक्रमण काल के पहले राजकुमार राव की बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो चुकी छह फिल्मों में एक और फिल्म जुड़ जाएगी

समलैंगिक युवक और समलैंगिक युवती की दिखावटी शादी पर बनी फिल्म ‘बधाई दो’ की कहानी अब सबको पता है। ऐसे ही एक वर्जित समझे जाने वाले विषय पर बनी आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ भी बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। तब आयुष्मान खुराना ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत करते हुए कहा था कि थिएटर में फिल्में अब वही चलेंगी जिन्हें पूरा परिवार देखने आएगा, ऐसा उनको समझ आ रहा है। इस बारे में उन्होंने अपनी फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का जिक्र भी किया। आयुष्मान का कहना था कि इस फिल्म के ट्रेलर में दो युवकों का चुंबन दृश्य देखकर उनके तमाम प्रशंसक फिल्म देखने नहीं गए।

राजकुमार राव की फिल्म ‘बधाई दो’ के साथ भी ऐसा ही कुछ होता दिख रहा है। फिल्म का कलेक्शन जहां रविवार को उछलकर 3.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, वहीं फिल्म के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया अच्छी न होने से गुरुवार का कलेक्शन एक करोड़ रुपये से भी नीचे 81 लाख रुपये तक पहुंच गया। बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ खुली ऱाजकुमार की ये फिल्म पहले हफ्ते में कुल 12.60 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर सकी है। इसके पहले राजकुमार राव की फिल्में ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ पहले हफ्ते में 17.19 करोड़ रुपये और ‘डॉली की डोली’ पहले हफ्ते में 18.66 करोड़ रुपये कमाकर फ्लॉप घोषित हो चुकी हैं।

पहले हफ्ते में 10 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करने वाली राजकुमार राव की फिल्मों में सुपर हिट फिल्म का तमगा 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री’ को ही मिल सका है। इस फिल्म ने 6.82 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ पहले वीकएंड में 31.26 करोड़ रुपये और पहले हफ्ते में 60.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल बिजनेस 129.90 करोड़ रुपये का बताया जाता है। इसके बाद कमाई के मामले में राजकुमार राव की फिल्मों ‘क्वीन’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘जजमेंटल है क्या’ और ‘न्यूटन’ की गिनती होती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |     Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जानें क्या है पूरा विवाद?     |     Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया ‘नकली गांधी’, नागरिकता और LoP की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल; संसद में मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें