कनाडा में ट्रक ड्राइवर्स पर सख्ती, PM जस्टिन ट्रूडो ने लागू किया इमरजेंसी एक्ट

कनाडा की सरकार ने वैक्सीनेशन को अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ ट्रक ड्राइवर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे मजबूर होकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रदर्शनकारियों पर नकेल कसने के लिए पहले ही इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के बैंक खातों को भी फ्रीज किया जाएगा। कनाडा में 50 वर्षों में पहली बार इमरजेंसी एक्ट लागू हुआ है।ट्रूडो ने कहा कि सरकार ने जो कदम उठाए हैं उसका दायरा समय-सीमित, उचित और आनुपातिक होगा. इमरजेंसी के दौरान सेना को तैनात नहीं किया जाएगा, लेकिन अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने और उनके ट्रकों को जब्त करने के लिए ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे, इसके साथ ही विरोध प्रदर्शन की फंडिंग को बैन किया जाएगा। बैंक बिना अदालत के आदेश के ही प्रदर्शनकारियों के पर्सनल एकाउंट फ्रीज कर सकेंगे।

PM ट्रूडो ने कहा यह कनाडाई लोगों को सुरक्षित रखने, लोगों की नौकरियों की रक्षा करने के लिए है। उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को कैद करने या उन पर जुर्माना लगाने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा करने के लिए अधिक उपकरण दिए जाएंगे। ट्रूडो ने कहा कि कानून अस्थायी रूप से और अत्यधिक विशिष्ट तरीके से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आपातकाल संघीय सरकार को अगले 30 दिनों तक ‘विशेष अस्थायी उपाय’ करने का अधिकार देगा।उप-प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा कि बैंक, अदालत के आदेश की आवश्यकता के बिना विरोध से जुड़े किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत खातों को फ्रीज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल किसी व्यक्ति का वाहन बीमा भी निलंबित किया जा सकता है।कोविड 19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए कनाडा की सरकार ने आदेश दिया है अमेरिका-कनाडा सीमा पर ट्रक ड्राइवरों का कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाना अनिवार्य रहेगा, तभी वह सीमा पार कर कनाडा में प्रवेश कर सकेंगे। कनाडा के ट्रक ड्राइवर्स इस मैनडेट का विरोध कर रहे हैं, जिसके बाद हजारों ट्रक ड्राइवरों ने ‘फ्रीडम कॉन्वॉय’ नाम का विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा     |     Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक से बिछाया था जाल     |     allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू     |     Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें