एलपीजी ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! अप्रैल 2022 से दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत

LPG Price Hike News: वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत होने से आम जनता को झटका लग सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) और बिजली की कीमतें बढ़ जाएंगी. वाहन चलाने के साथ फैक्टरियों में उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी.

नई दिल्ली: LPG Price Hike News: बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक बार फिर झटका लग सकता है. पेट्रोल और डीजल के बाद अब रसोई गैस भी उपभोक्ताओं की जेब ढीली करने वाली है. अप्रैल से खाना बनाना और भी महंगा हो सकता है. दुनियाभर में गैस की भारी किल्लत (Global Gas Crunch) हो गई है और अप्रैल से इसका असर भारत पर भी दिखने लग सकता है जिससे यहां भी गैस की कीमतें (Domestic Gas Prices) दोगुनी हो सकती हैं.

वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत

वैश्विक स्तर पर गैस की किल्लत होने से सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) और बिजली की कीमतें बढ़ जाएंगी.इसके साथ ही वाहन चलाने के साथ फैक्टरियों में उत्पादन की लागत भी बढ़ सकती है. सरकार के फर्टिलाइजर सब्सिडी बिल (Fertilizer Subsidy Bill) में भी इजाफा हो सकता है. कुल मिलाकर इन सबका असर आम उपभोक्ता पर ही पड़ने वाला है.

मांग के मुताबिक आपूर्ति नहीं

रूस, यूरोप को गैस सप्‍लाई करने का एक बड़ा स्रोत है, यानी यूक्रेन संकट के कारण उस पर असर पड़ सकता है. वैश्विक अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी के प्रकोप से बाहर जरूर निकल रही है. लेकिन दुनियाभर में ऊर्जा की बढ़ती मांग की वजह से इसकी आपूर्ति में कमी आ सकती है. यही वजह है कि गैस की कीमतों में काफी तेजी आई है.

घरेलू कीमतों में बदलाव के बाद दिखेगा असर

यूक्रेन संकट के कारण जंग की स्थिति बनती दिख रही है जिसका असर चौतरफा दिख रहा है. और अब गैस पर भी असर पड़ सकता है. वैश्विक स्तर गैस की कमी का असर अप्रैल से दिखने लगेगा, जब सरकार नेचुरल गैस की घरेलू कीमतों में बदलाव करेगी. एक्स्पर्ट्स के अनुसार, 2.9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 6 से 7 डॉलर किया जा सकता है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुताबिक, गहरे समुद्र से निकलने वाली गैस की कीमत 6.13 डॉलर से बढ़कर करीब 10 डॉलर हो जाएगी. कंपनी अगले महीने कुछ गैस की नीलामी करेगी. इसके लिए उसने फ्लोर प्राइज को क्रूड ऑयल से जोड़ा है, जो अभी 14 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार     |     Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI जांच की मांग     |     Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में जुटी पुलिस     |     Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार     |     Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात     |     Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई     |     Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम     |     Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शादी     |     Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती     |     Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर CID की बड़ी कार्रवाई     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें