इमरान खान के सहयोगी बुगती ने बलूचिस्तान मुद्दे पर कैबिनेट से दिया इस्तीफा

इस्लामाबाद | जम्हूरी वतन पार्टी के नेता और बलूचिस्तान में सुलह और सद्भाव पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (एसएपीएम) के विशेष सहायक शाहजैन बुगती ने रविवार को प्रांत में विकास की कमी का हवाला देते हुए संघीय मंत्रिमंडल से अपने इस्तीफे की घोषणा की। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी के साथ इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इससे पहले रविवार को बिलावल ने बुगती से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां दोनों ने देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

बलूचिस्तान में स्थायी शांति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए असंतुष्ट बलूच आदिवासियों के साथ बातचीत करने का फैसला करने के तुरंत बाद पाक प्रधानमंत्री ने पिछले साल जुलाई में बुगती को अपना विशेष सहायक नियुक्त किया था। पीएम इमरान ने उन्हें सरकार की ओर से नाराज बलूच आदिवासियों से बातचीत करने का जिम्मा सौंपा था।

उनका इस्तीफा प्रधानमंत्री के खिलाफ विपक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव से पहले बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच आया है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुगती ने कहा कि सरकार बलूचिस्तान में काम करने में विफल रही है।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री इमरान खान के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, “संघीय सरकार ने हमें उम्मीद बंधाई कि चीजें बेहतर होंगी, लेकिन लोग निराश हुए हैं।”

अपनी शिकायतों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री पहली बार सत्ता में आए तो उन्होंने दक्षिण बलूचिस्तान और अल्प विकसित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का वादा किया था। लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे।

एमएनए ने यह भी आरोप लगाया कि पीटीआई सरकार के कार्यकाल के दौरान उसकी लापरवाही के कारण उग्रवाद बढ़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक, बुगती ने कहा, “मैंने दीवार पर सिर पटकने के अलावा सब कुछ किया है। इमरान खान कहते हैं कि हर कोई भ्रष्ट है। (लेकिन) लोगों के सामने सबूत तो रखो, वे तय करेंगे। लेकिन आप गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का ‘प्लान’, 40 दिन में की 70 बार चोरी     |     राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हिरासत में     |     मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: ‘ऑपरेशन Cy-वज्र’ के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा     |     गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव     |     Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान     |     छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप     |     Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार     |     ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है ‘जिम्नास्टिक बेल्ट’     |     Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छुट्टी?     |     Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर ‘आसमानी आफत’, भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थिति     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें