इंदौर में गेर मार्ग पर निगम ने तीन खतरनाक और जर्जर मकानों को तोड़ा

इंदौर।   नगर निगम की रिमूवल टीम ने शनिवार सुबह गेर मार्ग पर खजूरी बाजार के हिस्से में तीन खतरनाक व जर्जर मकानों को तोड़ा। इस मार्ग पर एक दिन पहले शुक्रवार को निगम की रिमूवल टीम ने पांच मकानों के खतरनाक रुप से लटके छज्जों व हिस्सों को तोड़ा था। निगम द्वारा खजूरी मार्ग पर 21 भवनों को चिन्हित किया गया है जो खतरनाक है। ऐसे में इन भवनों के सामने निगम द्वारा खतरनाक भवन होने की सूचना भी चस्पा की गई है।

गौरतलब है कि रंगपंचमी पर इस मार्ग पर निकलने वाली गेर के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहते है। कई बार लोग खतनाक भवनों के आसपास भी खड़े हो जाते है। ऐसे में गेर में आने वाले लोगों को अर्लट करने के लिए निगम ने खतरनाक भवनों के आगे सूचना चस्पा की जा रही है।

ट्रस्ट का भवन व चाय की दुकान को रिमूवल टीम ने तोड़ा

दो दिन पूर्व निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने गेर मार्ग के निरीक्षण के दौरान जनहित में खतरनाक व जर्जर मकानों को हटाने के निर्देश दिए थे। क्षेत्रीय भवन अधिकारी विवेश जैन ने बताया कि शनिवार सुबह 8 से 10.30 बजे के बीच निगम की रिमूवल टीम ने खजूरी बाजार क्षेत्र में तीन खतरनाक भवनों को तोड़ा। खजूरी बाजार क्षेत्र में 600 एमजी रोड खजूरी बाजार पते पर नाथद्वारा ट्रस्ट के बने खतरनाक भवन को तोड़ा गया। इसके अलावा 599 एमजी रोड पर बने रवि कोठारी के मकान को तोड़ा गया। इसके अलावा 427 एमजी रोड पर बने मंजू चंद्रकांता शाह और आनंदीलाल दवे के मिट्टी व लकड़ी से बने मकान जिसमें चाय की दुकान का संचालन हो रहा था उसे तोड़ा गया। रिमूवल कार्रवाई के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन निरीक्षक तन्मय सिंह, प्रभात तिवारी , स्मार्ट सिटी कंपनी के प्रभारी अधिकारी डीआर लोधी और रिमूवल अधिकारी अश्विनी जनवदे व बबलू कल्याणे उपस्थित थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें