आशाराम गुरुकुल की छात्रा ने की सुसाइड, परिजन बोले- चरित्र पर उठाते थे सवाल मध्यप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के परासिया रोड स्थित आशाराम गुरुकुल एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां कक्षा दसवीं की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की मां ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक बेटी को परेशान किया जाता था, उसके चरित्र को लेकर गलत बात की जाती थी। उसके हंसने पर भी आपत्ति ली जाती थी। यह भी पढ़ें Fake IAS Tripti Singh Bhopal: होटल लीज और नौकरी के नाम पर… Sep 13, 2026 Gwalior Dilapidated Houses: नगर निगम और प्रशासन की खींचतान… Sep 13, 2026 बताया जाता है कि चार दिन पूर्व इस छात्रा ने जहर का सेवन किया था, जिसके बाद उसका उपचार नागपुर में चल रहा था, लेकिन मंगलवार की शाम इस छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की? यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि शहर के बरारीपुरा में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा शहर के परासिया रोड में स्थित संत आशाराम गुरुकुल में कक्षा दसवीं की पढ़ाई करती थी। तीन से चार दिनों पूर्व इस छात्रा ने अपने घर में जहर का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल से नागपुर ले जाया गया था। गंभीर हालत में उसे नागपुर में भर्ती कराया गया। छात्रा की बीते दिन वहां मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ कहने से इंकार कर रही है । Share