आधार कार्ड सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी | Aadhaar Card Detail Information in hindi

Aadhar Card Detail Information in hindi आधार कार्ड एक परिचय पत्र हैं जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नाम से जाना जाता हैं. हमारे देश में भिन्न-भिन्न पहचान पत्र का उपयोग किया जाता हैं जिसके कारण कई तरह की समस्या उत्पन्न होती हैं जैसे ड्राइविंग लाईसेन्स को हर जगह पहचान पत्र की जगह मान्यता नहीं दी गई हैं. उसी तरह पैन कार्ड में भी एड्रेस ना होने के कारण उसके साथ एड्रेस प्रूफ लगाना आवश्यक होता हैं. मतदाता प्रमाणपत्र एक उचित प्रमाणपत्र माना गया हैं जो सभी जगह मान्य हैं, लेकिन यह 18 वर्ष की आयु के बाद ही बनता हैं. आधार कार्ड के बारे में जानकारी नीचे दी जा रही है.

आधार कार्ड क्या है? (What is Aadhar card in hindi)

आधार कार्ड एक अद्वितीय कार्ड है. यह एक महत्वपूर्ण परिचय पत्र है, जो कि आपके भारत का नागरिक होने का सबूत देता है, जिसे UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) एजेंसी के ज़रिये भारत में लाया गया. 2009 में भारत सरकार ने आधार कार्ड को विशेष एवम जरुरी आइडेंटिटी के तौर पर देश में लागू किया है. अब तक कुछ ही नागरिको के आधार कार्ड बन पाए है, लेकिन सरकार इसके बनने की प्रक्रिया को तेजी से बढाने के लिए कई तरह की सुविधाये दे रही है. आधार कार्ड ऑनलाइन व ऑफलाइन किन दस्तावेज के साथ कैसे बनाएं जानने के लिए पढ़े.

आधार कार्ड बनवाने का उद्देश्य (Aadhar card aim)

यह UIDAI योजना आयोग का एक भाग है, इनका मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक को एक अद्वितीय आइडेंटिटी कार्ड प्रदान करना है.

आधार कार्ड का बनवाने का फोर्मेट (Aadhar card format)

आधार कार्ड बनाने के लिए नागरिको को विशेष एवम अद्वितीय दस्तावेज जैसे पते का प्रमाण (वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल) इसके आलावा बायोमेट्रिक विवरण जैसे फिंगर प्रिंट्स एवम आँखों की प्रिंट को सबमिट करना होता है. इसके बाद उस नागरिक को एक आइडेंटिफिकेशन नंबर प्रदान किया जाता है, जोकि एक सबूत होता है कि वह भारत का नागरिक है और उसकी पूरी जानकारी भारत के विशेष डेटाबेस में सुरक्षित होती है जोकि देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. यह डेटाबेस UIDAi एजेंसी के पास होता है, जिसका मुख्य संचालन अध्यक्ष करता है. 2009 में इसका दायित्व नंदन निलेकानी के पास था.

आधार कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Document Required for Aadhaar Card):

आधार के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों का उल्लेख नीचे किया जा रहा है.

सबसे पहले बायोमेट्रिक डिटेल जमा कराने के लिए आवेदक का नामांकन केंद्र में मौजूद होता अति आवश्यक है.इसके अतिरिक्त :आयु प्रमाण पत्रपरिचय पत्रआवासीय प्रमाण पत्रविवाह प्रमाण पत्रइन आवश्यक जानकारियों को जमा कराने के लिए निम्न दस्तावेज़ों का सहारा लिया जा सकता हैपासपोर्टड्राइविंग लाइसेंससरकार द्वारा जारी परिचय पत्रजन्म प्रमाण पत्रSSCL प्रमाण पत्रपैन कार्डवोटर कार्ड आधार कार्ड की विशेषताएँ (Aadhar card features)

इसकी प्रमुख विशेषतायें इस प्रकार हैं –

आधार कार्ड भारत की पहला ऐसा प्रमाण पत्र है जिसमे पहचान, पता, जन्म और अन्य प्रमाण पत्र प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक ही कार्ड में हैं. यहाँ तक कि यह बच्चों के लिए भी हैं.आधार कार्ड भारत के किसी भी स्थान पर वैध और स्वीकार किया गया है.आधार कार्ड से बैंक खाता, मोबाइल, एलपीजी कनेक्शन, ट्रेन यात्रा जैसे अन्य कोई भी लाभ उठा सकते है.यूआईडीएआई के केंद्रीकृत प्रोद्धोगिकी अवसंरचना आधार कार्ड के ‘कभी भी, कहीं भी, किसी भी तरह’ के प्रमाणीकरण को सक्षम कर सकती है.आधार कार्ड प्रवासियों की गतिशीलता को पहचान प्रदान करेगा.आधार कार्ड पर गलत जानकारी ठीक व सुधार भी किया जा सकता है यानि यदि इसमें कुछ बदलाव करने है, तो ये भी आसानी से हो जाता है.प्रत्येक व्यक्ति को अद्वितीय आईडी नंबर दिया जायेगा और जन्संख्याकीय और बायोमेट्रिक जानकारी एकत्रित की जाएगी. आधार कार्ड की उपयोगिता (Aadhar card importance)

आधार कार्ड के लाभ (Aadhar card benefits)

आधार कार्ड के जरिये किसी भी बैंक मे खाता खोला जा सकता हैं, इसके साथ ही सरकारी एवम गैर सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड मान्य हैं.

आधार कार्ड के जरिये नागरिक के सत्यापन की विधी आसानी से हो जाने के कारण कई तरह के काम जल्दी हो जायेंगे जैसे पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया मे देरी नहीं होगी.आधार कार्ड गरीब और वंचित निवासियों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली जैसी सेवाओं तक पहुँचाने और उन्हें आसानी से सरकार और निजी क्षेत्र द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाओं का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करने में सक्षम होगा.नागरिको का सम्पूर्ण डेटा एक जगह होने से देश में कई तरह की परेशानियों से राहत मिलेगी. आधार कार्ड का उपयोग (Aadhar card uses)

आधार कार्ड का आज के समय में बहुत महत्व है यह एक ऐसा प्रमाण है जिसमे आपकी सभी तरह की जानकारी निहित होती है. इसके महत्व को निम्न बिन्दुओं के आधार पर भी दर्शाया जा रहा है –

यूनिवर्सल पहचान पत्र – आधार के निर्माण का मुख्य उद्देश्य हमारे भारत के नागरिको के लिए एक अद्वितीय और सर्वभौमिक पहचान पत्र तैयार करना है जो विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए विभिन्न दस्तावेजों की आवश्यकता को नकारने में मदद करता है.सरकारी सब्सिडी – भारत सरकार विशेष नागरिकों को सब्सिडी प्रदान करती है, हालाँकि इस तरह के कल्याण का दुरूपयोग किया गया है यह एक उदाहरण मात्र हो गया है. आधार संख्या का उद्देश्य इस समस्या को सुलझाने में मदद करना था और साथ ही यह सुनिश्चित करना था कि जिसे कल्याण की आवश्यकता है या जो इसके योग्य है वह इसे प्राप्त करें. आधार भी एक पहचान मानी जाती है जो शिक्षा के अधिकार और सर्व शिक्षा अभियान जैसे सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए किसी व्यक्ति की पात्रता को साबित करता है.गैस कनेक्शन – पहल डीबीटीएल योजना के अनुसार, जिन लोगों के पास आधार कार्ड था, वे इसे गैस सिलिंडरों पर सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, इसका लाभ उठाने के लिए उनके पास आधार कार्ड होता है जोकि बैंक खाते और गैस कनेक्शन से जुड़ा होता है.फ़ोन कनेक्शन – जब नई लैंडलाइन या सेल फ़ोन लेने की बात आती है तो लोगों को कई तरह के दस्तावेज देने पड़ते है, लेकिन आधार कार्ड से किसी भी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती. इसका उपयोग केवायसी दस्तावेजों को बदलने में भी होता है जैसे पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण.बैंक खाता – आधार कार्ड संख्या से जुड़े हुए बैंक खाते के द्वारा, यदि आप सरकारी कल्याणकारी योजना के योग्य हैं और आपको मौद्रिक अग्रिमों (monetary advances) को प्राप्त करने की आवश्यकता है, तो आप इसे अपने लिंक किये हुए बैंक खाते में जल्द ही स्थानांतरित कर सकते हैं.वैधता – आधार कार्ड में वैधता नहीं है यानि किसी व्यक्ति के लिए जीवन भर के लिए मान्य रहता है. आधार नंबर क्या है (What is Aadhar card number)

आधार संख्या 12 अंको की एक संख्या हैं. वही भारत के नागरिक होने का सबूत हैं जिसके जरिये व्यक्ति की डेमोग्राफिक एवम बायोग्राफिक तरीके से सत्यापित होने का प्रमाण मिलता हैं. यह उस व्यक्ति की भी पूरी जानकारी रखता है जिसे पर मामला चल रहा हो.

आधार संख्या का फोर्मेट (Aadhar card number format)

जब किसी व्यक्ति को आधार संख्या सौंपी जाती है तो उन्हें 12 अंकों का नंबर दिया जाता है. इस नंबर में 12 अंक होते है ताकि 100 अरब लोगों की पहचान को विभिन्न संख्याओं के तहत जमा किया जा सके. ये 100 अरब पहचान आधार संख्या के शुरुआत के 11 अंकों द्वारा प्रदान किये गये है और आखिरी अंक डेटा प्रवृष्टि में त्रुटियों को रोकने में मदद करने के लिए एक चेक अंक के रूप में होता है.

आधार कार्ड में मौजूद जानकारी (Aadhar card information)

आधार कार्ड में व्यक्ति के निम्न विवरण शामिल होते हैं

व्यक्ति का नामआधार संख्यानामांकन संख्याएक फोटोरिकॉर्ड के अनुसार व्यक्ति का पताव्यक्ति की जन्मतिथिव्यक्ति का लिंगएक बार कोड जो आधार संख्या का प्रतिनिधित्व करता है. आधार कार्ड और आधार संख्या (Aadhar card and Aadhaar number)

आधार के बारे में एक गलत धारणा यह है कि लोग इसे केवल एक कार्ड समझते है, लेकिन सच्चाई ये है कि आधार के साथ मुख्य चीज कार्ड नहीं है बल्कि संख्या है. यही किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है. यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है और आपको आधार नंबर याद है, तो आपको कार्ड की कोई आवश्यकता नहीं है केवल आधार नंबर ही पर्याप्त है इससे आप अपना कार्ड भी निकलवा सकते है. आधार कार्ड को डाउनलोड प्रिंट व स्टेटस चेक करने का तरीका बहुत आसान हैं और साथ इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें     |     भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू     |     सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप     |     अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला     |     MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक कटेगा टोल     |     Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन यादव, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे ₹1835 करोड़     |     Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; डीसीपी ने की सराहना     |     Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को मजबूर 48 बच्चे     |     Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाली 2 किमी सड़क     |     जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें