असम की बेस्ट टी ‘गोल्डन पर्ल’चाय बनी भारत की सबसे महंगी चाय

असम के गुवाहाटी में सोमवार को टी ऑक्शन सेंटर में गोल्डन पर्ल चाय पत्ती की रिकॉर्ड बोली लगी। असम के डिब्रूगढ़ की इस स्पेशल चाय पत्ती के एक किलोग्राम पैक के लिए असम टी ट्रेडर्स ने 99,999 रुपए की बोली लगाई। महज दो महीने में दूसरी बार किसी कंपनी की एक किलो चाय पत्ती को 99,999 रुपए में खरीदा गया है। इससे पहले दिसंबर, 2021 में गोल्डन बटरफ्लाई चाय पत्ती (मनोहारी गोल्ड टी) को भी इसी रेट में खरीदा गया था। 99,999 रुपए देश में किसी भी चाय की पत्ती के लिए आज तक की सबसे बड़ी बोली है।

गोल्डन पर्ल टी असम के डिब्रूगढ़ जिले के नाहोरचुकबारी कारखाने में तैयार की गई है। गुवाहाटी में हुई नीलामी में कई बड़ी चाय कंपनियों ने भाग लिया था, लेकिन गोल्डन पर्ल टी सबसे बेस्ट मानी गई और खरीदारों ने उसके लिए सबसे बड़ी बोली लगाई। गोल्डन पर्ल टी को ऑक्शन में सेल नंबर-7 और लॉट नंबर- 5001 में ऑफर किया गया था। आप सोच रहे होंगे कि इतनी महंगी बोली लगने के बाद अब गोल्डन पर्ल टी इसी कीमत पर बिका करेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल यह बोली इस चाय के महज एक किलोग्राम के लिए लगाई गई थी। इसे खरीदने वाले असम टी ट्रेडर्स को असम की हाई स्पेशियल्टी टी के सबसे बड़े खरीदार के तौर पर जाना जाता है।

गोल्डन पर्ल टी बनाने वाली कंपनी 2018 में शुरू की गई थी। इसके मालिक मूल रूप से सोने के व्यापारी हैं। उनका कहना है कि यह कंपनी असम के बेहद छोटे चाय उत्पादकों को सही दाम दिलाने के लिए बनाई गई थी। हम 200 किसानों से उनकी फसल खरीद रहे हैं। पिछली चाय नीलामी की बात करें तो 14 दिसंबर 2021 को गोल्डन बटरफ्लाई टी ने भी पहली बार किसी कंपनी की चाय के 99,999 रुपए की कीमत छूने का रिकॉर्ड बनाया था, इसे मनोहारी गोल्ड टी ब्रांड नेम से बेचा जाता है। इसे बेचने वाली कंपनी ने बोली में मिली पूरी रकम असम रिलीफ फंड के लिए दान कर दी थी।

चाय पत्ती की बोली इसलिए लगाई जाती है ताकि हाई क्वालिटी चाय पत्ती सही खरीददार तक पहुंच सके। इसके लिए दुनिया भर में टी ऑक्शन सेंटर खुले हुए हैं, जहां कंपनियां अपनी बनाई चाय पत्ती के सैंपल भेजते हैं। सभी कंपनियों के सैंपल समान तापमान, मात्रा के आधार पर टेस्ट किए जाते हैं और इसके बाद सबसे अच्छी चाय घोषित की जाती है, जिसके लिए बेस प्राइस पर बोली लगती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का ‘प्लान’, 40 दिन में की 70 बार चोरी     |     राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हिरासत में     |     मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: ‘ऑपरेशन Cy-वज्र’ के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा     |     गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव     |     Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान     |     छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप     |     Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार     |     ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है ‘जिम्नास्टिक बेल्ट’     |     Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छुट्टी?     |     Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर ‘आसमानी आफत’, भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थिति     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें