भारत-चीन LAC पर विवाद सुलझाने के लिए 11 मार्च को फिर करेंगे बात

चीन. लद्दाख (Ladakh Border Dispute) को लेकर चीन और भारत (India-China Standoff) एक बार फिर चर्चा करने जा रहे हैं. 11 मार्च को दोनों देशों के बीच 15वें चरण की सैन्य वार्ता होगी. इसमें लद्दाख और LAC को लेकर बचे विवादों पर चर्चा हो सकती है. इससे पहले 12 जनवरी को कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता हुई थी. इसमें कोई खास नतीजा नहीं निकला था. दोनों ही देशों ने यह बात जरूर कही थी कि मई 2020 से शुरू हुए तनाव को कम करने के लिए दोनों तरफ से स्वीकार्य हल पर विचार किया जाएगा.

11 मार्च को चुशूल मोलदो में भारतीय और चीनी अधिकारियों के साथ बैठक होनी है. एलएसी पर फ्रिक्शन पॉइंट पर दो बार की डिसइंगेजमेंट के बाद भी दोनों देशों ने भारी सेना बल तैनात कर रखा है. गलवान, पैंगोंग और गोगरा हाइट्स को मिलाकर लगभग 50 से 60 हजार सैनिक यहां तैनात हैं.

एक अधिकारी ने बताया, ‘बचे हुए फ्रिक्शन एरिया में हल निकालने का प्रयास दोनों ही देश करेंगे. हाल ही में चीन की तरफ से जो प्रतिक्रिया आई है वह सकारात्मक है. ऐसा लगता है कि वह भी एक निष्कर्ष की ओर बढ़ना चाहता है.’ हाल में जो वार्ता हुई थी उसमें पट्रोल पॉइंट 15 पर डिसइंगेजमेंट को लेकर बात हुई थी जिसका बाद में पालन भी किया गया.
पीएलए की देपसांग में मौजूदगी की वजह से भारतीय सेना की पट्रोलिंग बाधित होती है. इस वजह से पीपी 10, 11, 11 ए, 12 और 13 तक भारतीय सेना नहीं पहुंच पाती है. अधिकारी ने कहा, ‘अगर हम दोनों ही यूक्रेन के युद्ध से सबक लें तो जल्द ही तनाव को कम करना चाहिए. तनाव का परिणाम अच्छा नहीं होता है. चीन को यह बात समझनी जरूरी है.’ (PTI इनपुट)

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर में नहीं थम रही बारिश ! किसान नहीं कर पा रहे बोवनी, उफान पर नदी-नाले, कई गांवों का संपर्क टूटा     |     मुख्यमंत्री मोहन ने क्षिप्रा में लगाई आस्था की डुबकी, बाबा महाकाल का पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की     |     शहडोल से शर्मनाक तस्वीर: बच्चों की थाली में परोसी जा रही ‘पानी वाली दाल’, सब्जी में ढूंढे नहीं मिला रहा आलू     |     भोपाल में पार्क में हुए मामूली विवाद में चाकू मारकर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ युवती को समझाने गया था मृतक     |     शहडोल में खेत में काम करने गया था 13 साल का लड़का अचानक गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत     |     स्कूल नहीं, संकटशाला! जर्जर इमारत की दरारों में फंसा बच्चों का भविष्य     |     डिलीवरी की तारीख बताओ, उठवा लेंगे… बयान से मचा बवाल तो बदले सीधी के सांसद के सुर, बोले- बनवा दूंगा सड़क     |     एक लड़के की दो गर्लफ्रेंड, पता चलते ही नई वाली ने मचाया ऐसा तांडव, प्रेमी के घर में लगा दी आग     |     गलत डिजाइन के बाद बैकफुट पर MP सरकार, अब हर पुल की होगी जांच     |     सड़क पर पति का तांडव! पत्नी पर किए कई वार, जांघ में फंस गई तलवार; वजह क्या?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें