फाल्गुन मास के गुरूवार को होती है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, जानिए क्या है इसकी मान्यता

रायपुर. फाल्गुन मास के गुरूवार को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष विधान है. इस माह में शीतल जल से स्नान करना लाभदायक होता है. इस माह में अनाज का प्रयोग कम करना चाहिए और अधिक से अधिक फलों का सेवन करना चाहिए. तामसिक भोजन से भी परहेज करना चाहिए. इस माह में अधिक से अधिक रंगीन और सुंदर कपड़े धारण करना चाहिए.

फाल्गुन मास अध्यात्म के साथ ही उत्सव और त्यौहारों का भी है. फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण के तीन रूपों की पूजा करना चाहिए. ये तीन रूप हैं बालकृष्ण, राधा-कृष्ण और गुरु कृष्ण. पुराणों में उल्लेख है कि संतान की इच्छा रखने वालों को बाल कृष्ण की आराधना करनी चाहिए.

वहीं सुख-समृद्धि चाहने वालों को राधा-कृष्ण और ज्ञान की इच्छा रखने वालों को योगोश्वर जगदगुरु कृष्ण की उपासना करनी चाहिए. फाल्गुन मास हिंदू पंचाग का आखिरी महीना है इसके पश्चात हिंदू नववर्ष का आरंभ हो जाता है. इस मास में प्रकृति में हर ओर उत्साह का संचार होता है और इस माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं.

इसके अलावा शुक्ल पक्ष के सभी गुरूवार को भगवान कृष्ण की पूजा करने और गुरू की शांति के संपूर्ण उपाय करने से जीवन में गुरू ग्रह से संबंधित समस्त दोषों की निवृत्ति होती है, जिससे गुरू-चांडाल दोष शांति होती है साथ ही विवाह, संतान, शिक्षा से संबंधित समस्त कष्टों के दूर करने के लिए भी यह माह बहुत उत्तम माना गया है.

गुरू से संबंधित दोषों की निवृत्ति के लिए फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष को पड़ने वाले गुरूवार को व्रत का पालन कर किसी गुरू तुल्य व्यक्ति या ब्राम्हण अथवा पिता तुल्य व्यक्ति को आहार करायें, जिसमें विशेषकर पीले खाद्य पदार्थ जैसे बेसन, फल इत्यादि जरूर हों, इसके अलावा गुरू मंत्र का जाप करना, पीले पुष्प कृष्ण भगवान को अपिर्त करना एवं गुरू मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे गुरू ग्रह से संबंधित समस्त कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती हैं.

आयुर्वेद और अध्यात्म में इस महीने में ठंडे जल से स्नान करना चाहिए. गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए. क्योंकि, मौसम में परिवर्तन के कारण शरीर में गर्म पानी से नहाने के कारण कुछ कमजोरी या संक्रमण की आशंका होती है.

नियमित रुप से भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए और उन्हें सुगंधित फूल चढ़ाने चाहिए.

हल्के कपड़े पहनने चाहिए.

सोते समय ज्यादा गरम कंबल आदि नहीं ओढ़ने चाहिए.

नहाने के जल में चंदन और हल्दी डालकर नहाना चाहिए.

पीपल या बरगद के वृक्ष में हल्दी की गांठ अर्पित करें.

पीले- रसीले फलों का दान करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     हिंदी-मराठी विवाद पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बताया क्यों और कैसे शांत हुआ मामला?     |     चुनाव आयोग को इतनी शक्तियां देना ठीक नहीं… वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर जेपीसी की बैठक में बोले विपक्षी सांसद     |     बिल जमा न हुआ हो तो भी 2 घंटे से ज्यादा अस्पताल में नहीं रख सकते शव, इस राज्य सरकार का अस्पतालों को आदेश     |     कन्हैया लाल हत्याकांड: बेटे का दर्द कहा- फिल्म उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने की जल्दबाजी, लेकिन अपराधियों को अब तक नहीं मिली सजा     |     जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग, सरकार ने मांगा विपक्ष का साथ     |     मिजोरम: राज्यपाल ने चकमा स्वायत्त जिला परिषद को किया भंग, कब हुआ था इसका गठन?     |     पहले आपातकाल पर घेरा, फिर खुद को बताया केरल का लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार, कांग्रेस में खलबली मचा रहे शशि थरूर     |     सोशल मीडिया की वजह से रिश्तों में खटास, दिल्ली-मुंबई और पटना जैसे शहरों के रिलेशनशिप सर्वे में सामने आई ये सच्चाई     |     13 जुलाई को लेकर जम्मू-कश्मीर में क्यों छिड़ गई है सियासी जंग?     |     जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने मरीज का धो डाला फेफड़ा, कैसे हो गया था जाम? फ्री में हुआ इलाज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें