आजाद, सोनिया मुद्दे सुलझाने के लिए करेंगे बैठक, राहुल व प्रियंका भी हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली| पार्टी में व्यापक संगठनात्मक बदलाव की मांग को लेकर ‘जी-23’ समूह का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद गुरुवार को पार्टी की अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात कर समूह की शिकायतों का समाधान कर सकते हैं। यह जानकारी सूत्रों ने दी। संभावना है कि इस बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक से पहले अपनी रणनीति बनाने के लिए बुधवार को ‘जी-23’ नेताओं ने आजाद के आवास पर मुलाकात की।

समूह के सदस्यों के अलावा, मणिशंकर अय्यर, पटियाला की सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, वरिष्ठ नेता पी.जे. कुरियन, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल, राज बब्बर, कुलदीप शर्मा सहित कुछ और नेता भी आजाद के यहां पहुंचे।

शंकरसिंह वाघेला और संदीप दीक्षित भी बैठक में हिस्सा ले रहे थे।

वाघेला पूर्व में कांग्रेस में रहे हैं, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति स्पष्ट नहीं है।

सीडब्ल्यूसी द्वारा सोनिया गांधी के नेतृत्व का समर्थन किए जाने के बाद आगे की रणनीति तैयार करने के लिए बैठक की जा रही है। समूह पहले ही कांग्रेस के भीतर समान विचारधारा वाले नेताओं तक पहुंच चुका है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को हटा दिया और इसके बाद समर्थकों ने असंतुष्टों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘कांग्रेस के एबीसीडी’ नहीं जानते, वह बाहरी व्यक्ति हैं, जिन्हें पार्टी की ओर से सब कुछ दिया गया।

हालांकि, संदीप दीक्षित ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष के पास पहुंच, स्वीकार्यता और जवाबदेही होनी चाहिए।”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |     हरिद्वार में फर्जी हिंदुओं के खिलाफ ऑपरेशन, AI से पकड़ में आए 50 से ज्यादा संदिग्ध     |     कोलकाता में फिर छात्रा से दरिंदगी, पिज्जा खाते ही हो गई थी बेहोश… IIM के बॉयज हॉस्टल में रेप     |     दिल्ली: 15 साल में जमींदोज 35 गज का अवैध मकान, रेस्क्यू में आफत बनीं संकरी गलियां…2 की मौत; सीलमपुर हादसे की कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें