अगले माह कर्नाटक के आधिकारिक दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह 

नई दिल्ली । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अप्रैल की शुरुआत में कर्नाटक का आधिकारिक दौरा करने वाले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल पर इस मौके कोई चर्चा नहीं होगी। वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति का राज्य में पहली बार गठन किया गया है।
बोम्मई ने कहा, सहकारिता क्षेत्र में सुधार पर काम कर रहे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘क्षीर अभिवृद्धि बैंक से जुड़ी बड़ी बैठक में शामिल होने के लिए एक अप्रैल को राज्य का दौरा करने वाले हैं। हम ‘क्षीर अभिवृद्धि बैंक’ शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसका लक्ष्य डेयरी क्षेत्र को वित्तीय बढ़ावा देना है, ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके और उन्हें वित्तीय सहयोग मिल सके। बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अप्रैल को राज्य का दौरे करने की संभावना है, लेकिन यह अभी केवल संभावित तारीख है,इस पूरी तरह अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
जब सीएम से पूछा गया कि क्या उनके मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार पर चर्चा की जाएगी, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे सरकारी कार्यक्रमों के लिए आ रहे हैं, बेंगलुरू में मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा नहीं होगी। जब भी नेतृत्व मुझे बुलाएगा, मैं दिल्ली जाकर इस पर चर्चा करूंगा। मुख्यमंत्री पर देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार करने या इसमें फेरबदल करने का दबाव बढ़ रहा है। कुछ विधायक अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नए चेहरों के लिए जगह बनाने की खातिर कर्नाटक मंत्रिमंडल में जल्द ही गुजरात की तरह फेरबदल करने की वकालत कर रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     यूपी-नोएडावालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान की तारीख फाइनल!     |     खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया पंजाब में 14 आतंकी हमलों का जिम्मेदार, अब अमेरिका से लाने की तैयारी तेज     |     जन सुराज में शामिल हुए मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन     |     एक सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए क्या-क्या कर सकता है? मंडी को ऐसे राहत पहुंचा सकती हैं कंगना रनौत     |     हिंदी VS मराठी मुद्दा बिहार चुनाव के लिए है… रोहित पवार का BJP पर आरोप     |     राजस्थान में 1800 करोड़ की साइबर ठगी! BAP सांसद का आरोप, स्कॉलरशिप और पैन कार्ड का झांसा देकर खोले फर्जी खाते     |     बिहार: दानापुर में स्कूल संचालक का मर्डर, सिर में गोली मारकर फरार हुए अपराधी     |     ‘हमारे पैसों पर पलते हो..बिहार आओ, पटक-पटक कर मारेंगे’, मराठी भाषा विवाद में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की धमकी     |     पाक सेना का भरोसेमंद था, मुंबई आतंकी हमले के समय शहर में ही था आतंकी तहव्वुर राणा, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा     |     रात के अंधेरे में बालकनी से घुसे चोर, इंजीनियर ने रोका तो पूरे परिवार के सामने दी मौत की सजा… मर्डर से दहला मुजफ्फरपुर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें