पुलिस की निगरानी में रखे जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र

लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के प्रश्न पत्र पुलिस की निगरानी में रखे जाएंगे और एटीएफ प्रश्न पत्रों के परीक्षा केंद्र पहुंचने तक नजर रखेगी। अपर मुख्य सचिव गृह ने बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने को लेकर सभी जिलों के डीएम एसपी व एडीजी एसटीएफ को निर्देश जारी किया है। 24 मार्च से यूपी में शुरू होने वाली बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। पेपर लीक गैंग, नकल माफिया परीक्षा को प्रभावित न कर सकें, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस बार प्रश्न पत्र हाई सिक्योरिटी में रहेंगे। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने सभी जिलों के डीएम एसएसपी और चारों पुलिस कमिश्नर को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किया है।
जारी किए गए निर्देश के अनुसार, जिला मुख्यालय पर हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के पेपर पुलिस की निगरानी में रखे जाएंगे। जहां पर प्रश्न-पत्र रखे होंगे, वहां सशस्त्र सुरक्षा गार्ड 24 घंटे तैनात होंगे। जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र का वितरण जिले के डीएम के द्वारा नामित अधिकारी की निगरानी में जिला विद्यालय निरीक्षक और पुलिस अभिरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल के साथ कराया जाएगा। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में पेपर लीक की किसी भी संभावना को खत्म करने के लिए इस बार शासन ने यह कोशिश शुरू की है।
इस संबंध में एडीजी एसटीएफ को भी निर्देश दिया गया है कि प्रदेश में नकल माफिया पर नजर रखें और प्रश्न पत्र की निगरानी व सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। बता दें कि यूपी बोर्ड में 24 मार्च से 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होने जा रही है। 10वीं की परीक्षा 11 अप्रैल तक चलेगी जबकि 12वीं की परीक्षा 20 अप्रैल तक जारी रहेंगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज     |     इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज     |     इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता!     |     देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी!     |     WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस     |     अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे     |     अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत?     |     उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग     |     UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या है हाल?     |     फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश; कैसे हुआ ये?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें