कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के सीईओ धनंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी को एक और झटका लगा है। उनकी कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के सीईओ धनंजय तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से नियामकीय फाइलिंग में साझा की गई जानकारी के मुताबिक, धनंजय 15 मार्च 2022 से सेवामुक्त हो गए। कंपनी ने धनंजय तिवारी के इस्तीफे की वजह साफ नहीं की है। गौरतलब है कि अनिल अंबानी की इस कंपनी पर भारी कर्ज है और यह बिकने वाली है। अनिल अंबानी द्वारा प्रवर्तित कंपनी फिलहाल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मुंबई बेंच में कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (सीीआईआरपी) प्रक्रिया से गुजर रही है। रिलायंस कैपिटल पर दिसंबर 2020 तक 20,380 करोड़ रुपये है।

जहां एक ओर आरबीआई की सख्ती के चलते अनिल अंबानी की मुसीबतें बढ़ी हैं, तो दूसरी ओर उनकी रिलायंस कैपिटल में कई दिग्गज उद्योगपतियों की रुचि है। जी हां, इसे खरीदने की होड़ में अडानी फिनसर्व समेत केकेआर, पीरामल फाइनेंस और पूनावाला फाइनेंस जैसी कुल 14 कंपनियां लगी हुई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस कैपिटल के लिए बोलियां दाखिल करने की तारीख 11 मार्च थी जिसे बढ़ाकर अब 25 मार्च कर दिया गया है।

आरबीआई ने 29 नवंबर को रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया था और अपनी तरफ से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व कार्यकारी निदेशक नागेश्वर राव को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। इसके अगले ही दिन केंद्रीय बैक ने प्रशासक की मदद के लिए एक तीन सदस्यीय पैनल भी गठित कर दिया था। अनिल अंबानी की अगुआई वाली आरसीएल पर कर्ज भुगतान में चूक और कंपनी संचालन संबंधी कई गंभीर आरोप हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन     |     राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को करेगा सुनवाई     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें