फार्मेसी रॉकर्स ने जीता फाइनल मुकबाला

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में चल रहे कोलोजियम स्पोर्टस फेस्ट 2021-22 का फाइनल मैच के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्रिकेट में पुरुष व बैडमिंटन में पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। क्रिकेट में 11 टीमों ने प्रतिभाग कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।फाइनल मुकाबला कैप कोबरा व फार्मेसी रॉकर्स के मध्य हुआ। टॉस जीतकर फार्मेसी रॉकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतिद्वंदी टीम के सामने 91 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मैदान में उतरी कैप कोबरा के बल्लेबाज 67 रन पर ही ढेर हो गए। रोमांचक मुकाबले में फार्मेसी रॉकर्स ने 23 रन से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर एमयू टाइगर टीम रही। मैन ऑफ द मैच कुलदीप एवं मैन ऑफ द सीरिज कृष्णवीर रहे।बैडमिंटन में 30 पुरुष व 17 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में विधि विभाग के रचित ने बीटेक के अनुज को 21-16 से मात दी। तृतीय स्थान पर बीएससी के सूर्यान्श रहे। महिला वर्ग में आईबीएमईआर की माधुरी ने बीबीए की प्रगति को 11-5 से हराया। तृतीय स्थान पर बीएड की अकांक्षा रही।प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि कुलसचिव समरवीर सिंह ने सम्मानित किया। कुलसचिव ने कहा कि खेल का मजा तब है जब खेल को खेल भावना के साथ बिना किसी द्वेष के साथ खेला जाए। खेल के दौरान अनुशासन व मित्रता की भावना रहनी चाहिए, हार जीत होती रहती है। प्रतियोगिता में कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा का मार्ग दर्शन रहा। प्रतियोगिता का समनवयक शारीरिक शिक्षा के डॉ. शिव कुमार के निर्देशन में हुआ। निर्णायक श्रीकांत शर्मा, पंकज सारस्वत, कुनाल व रणबहादुर रहे। संचालन नमन ने किया। इस अवसर पर संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा, तरुण शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ जैन, आईबीएमईआर के डॉ. आरके शर्मा, शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. दीपशिखा सक्सेना, रामगोपाल सहित छात्रों में आशीष, अनुष्का, विभव गोयल, श्वेता सिंह, मनु का विशेष सहयोग रहा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन     |     राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को करेगा सुनवाई     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें