फैक्ट्री मैनेजर ने मालिक को सात लाख की लगाई चपत छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 11, 2022 रायपुर। फैक्ट्री मैनेजर ने अपने ही मालिक को सात लाख की चपत लगा दी। लोहा बेचने से जो पैसा मिला उसे फैक्ट्री में जमा करने बजाय खुद लेकर फरार हो गया। मैनेजर प्रयागराज का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। सूर्या इस्पात के अंश राजदेव ने उरला थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि उनकी फैक्ट्री उरला में है। प्रयागराज का रहने वाला अभिजीत मिश्रा सेल्स मैनेजर का काम करता था। यह भी पढ़ें गुरु पूर्णिमा पर रायगढ़ के घोर गुरुपीठ पहुंचे CM विष्णुदेव… Jul 10, 2025 CM ने कहा – समावेशी विकास और सुशासन से बनेगा सशक्त… Jul 7, 2025 अंश तबीयत खराब होने की वजह से वो कुछ दिन तक फैक्ट्री नहीं गए थे। इस दौरान अभिजीत ने फैक्ट्री में रखा सात लाख का स्क्रैप वायर बेच दिया। पैसे मिलने के बाद वह फैक्ट्री आना बंद कर दिया और उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। वो जहां रहता था वहां भी जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वो कई दिनों से घर भी नहीं आ रहे हैं। कई दिनों से संपर्क नहीं होने के बाद उसके खिलाफ उरला थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई। Share