यूपी में प्रियंका गांधी का भी नहीं चला जादू लड़की हूं लड़ सकती हूं नारा हुआ फेल

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के अभी तक सामने आए रुझानों में कांग्रेस एक बार फिर फिसड्डी साबित हुई है। राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस पार्टी खाता भी खोल पाती है या नहीं, शाम तक स्थिति साफ हो जाएगी। शुरुआती रुझानों में पांच-छह सीटों पर आगे चल रही थी लेकिन ताजा रूझान बताते हैं कि कांग्रेस अब केवल एक सीट पर बढ़त बनाए हुई है। यूपी के चुनाव परिणाम और रुझानों ने एक बात तो साफ कर दिया है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का जादू राज्य में नहीं चल पाया है। इसके साथ-साथ कांग्रेस पार्टी का चर्चित नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ भी फेल हो गया है। पंजाब में भी कांग्रेस का कुछ ऐसा ही हाल हुआ है। यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरे थे। अंत में स्थिति ऐसी हो गई थी कि मात्र 7 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि, कांग्रेस ने यह चुनाव अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ी थी। तब राहुल और अखिलेश की जोड़ी खूब चर्चा में थी। इस बार के यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी ने शुरू से मोहड़ा संभाला था। चुनाव घोषणा पत्र के रूप में कांग्रेस ने युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी किया था, जो काम नहीं आया। इसके साथ-साथ किसान कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, सरकारी नौकरी के वादे को भी जनता ने नकार दिया है। यूपी चुनाव परिणाम के लिए अभी तक जो रुझान सामने आये हैं उसमें योगी आदित्यनाथ की एक बार फिर सत्ता में वापसी हो रही है। अभी तक के रूझानों में बीजेपी 261 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सपा गठबंधन 137 और बसपा दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य पार्टियां तीन सीटों पर आगे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों से यह साफ हो गया है कि यूपी में बीजेपी की एक बार फिर वापसी हो रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पंजाब के इन इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut, घंटों बिजली रहेगी गुल     |     Free इलाज से पहले पंजाबियों को लेकर हैरान करने वाला खुलासा, होश उड़ा देगी ये Report     |     अमृतसर में कौन है यह विजय सिंह, जिसने वड़ोदरा भेजा था 1296 किलो गौमास     |     विदेश भेजने के नाम पर बड़ा धोखा, मां-बेटी ट्रैवल एजैंट पर केस दर्ज     |     नाकाबंदी दौरान पुलिस को मिली कामयाबी, पिस्टल सहित एक बदमाश गिरफ्तार     |     पंजाब के लोगों के लिए आज होगा कोई बड़ा ऐलान, 11 बजे का दिया गया है समय…     |     पंजाब में आने वाले घंटे भारी! मौमस विभाग ने जारी की नई चेतावनी     |     पंजाब के खिलाड़ियों के लिए अहम घोषणा, जानें क्या होगा खास…     |     भीख मांगने पर पंजाब सरकार सख्त, दर्ज हुई पहली FIR     |     UGC का Universities और कॉलेजों को सख्त आदेश, माननी ही होगी ये Guidelines     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें