ऐसा शिव मंदिर जहां हर 12 साल में गिरती है बिजली

भारत में अनेकों प्रसिद्ध मंदिर हैं। कुछ मन्दिर अपने पौराणिक इतिहास के कारण, कुछ मंदिर अपनी बनावट के कारण तो वहीं कुछ मंदिर ऐसे भी है जो अपने चमत्कारों के कारण प्रसिद्ध है।

ऐसा ही है यह शिव धाम जो अपने चमत्कार के कारण प्रसिद्ध है। आप भी सोच रहे होंगे ऐसे क्या है वो कारण जिसके चलते यह शिवधाम इतना प्रसिद्ध है। आपको बता दे इस शिव मंदिर में हर 12 साल में बिजली गिरती है। इस लेख में हम आपको बतायेंगे इसके पीछे की पौराणिक कारण, कहां पर स्थित है ये मंदिर और कैसे होता है फिर शिवलिंग ठीक।

यह बिजली महादेव का मंदिर हिमाचल के कुल्लू में स्थित है। कहते है कई हज़ार वर्ष पहले यहां पर कुलान्तक नाम का राक्षस रहता था। एक बार उसने वहां की प्रजा को मारने के लिये व्यास नदी का पानी रोक दिया। यह देख कर भगवान शिव को क्रोध आ गया। उन्होंने प्रजा को बचाने के लिये राक्षस का वध करने की ठानी। यह दृश्य देखने में अजगर की तरह था। महादेव राक्षस के पास गए उन्होंने दैत्य से कहा तुम्हारी पूँछ में आग लग गयी है जैसे ही वह यह देखने के लिए पीछे मुड़ा भगवान शिव ने अपने त्रिशूल से उसकी गर्दन पर प्रहार कर उसका वध कर दिया और घाटी को जलमग्न होने से बचा लिया।

मान्यता है वध के बाद दैत्य का शरीर एक पहाड़ में बदल गया। उस दैत्य के नाम का अपभ्रंश ही कुल्लू है। दैत्य के वध के बाद भगवान शिव ने इंद्र देव से बिजली गिराने के लिए कहा था। तब से यह परंपरा चमत्कारिक रूप से जारी हैं। यह बिजली मंदिर के शिवलिंग पर गिरती है। मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं इस वज्रपात को अपने ऊपर लेते है। बिजली गिरने से शिवलिंग टूट जाता है। लेकिन वहां पर किसी को कोई भी नुकसान नहीं पहुँचता है। क्योंकि स्वयं महादेव उनकी रक्षा के लिए बिजली के वार को अपने ऊपर लेते है तो उन्हें कुछ कैसे हो सकता है। यह प्रक्रिया हर 12 साल में दोहराती है।

महादेव ने जिस प्रकार विष पिकर सबकी रक्षा की थी और नीलकंठ और विषधर नाम से पुकारे गए थे यह तो सभी जानते है। ठीक उसी प्रकार यहां स्वयं अपने ऊपर वज्रपात सहकर बिजली महादेव कहलाते हैं।

वज्रपात के कारण शिवलिंग टूट जाता है। लेकिन हर 12 साल बाद जब यह घटना होती है तो पुजारी शिवलिंग का इलाज करते है। मान्यताओं के अनुसार स्वयं महादेव अपने ऊपर वज्रपात लेते है जिसके कारण उन्हें चोट आती है। तब पुजारी शिवलिंग पर मक्खन लगाते है। इससे महादेव को ठंडक मिलती है और शिवलिंग पुनः जुड़ता चला जाता हैं। शिवलिंग के जुड़ने के बाद उसे पुनः स्थापित किया जाता हैं। पुनः विधि विधान के साथ पूजा अर्चना आरंभ की जाती है। यह घटना हर 12 साल बाद सावन के महीने में घटित होती है। अपनी चमत्कारिक घटना के कारण यह मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। श्रावण मास में दूर दूर से शिव भक्त दर्शन करने के लिए यहां पर आते है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिना मराठी सीखे धाम वापस नहीं लौटूंगा… भाषा विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान     |     जम्मू-कश्मीर: CM उमर ने गेट फांदकर पढ़ी नक्शबंद साहब में फातिहा, पुलिस पर हाथापाई के आरोप     |     किसानों के लिए यूपी सरकार ने शुरू की ये स्कीम, ऐसे मिलेगा फायदा     |     असीम घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी     |     नेपाल में ISI कैंप गया, माफिया अतीक से भी नाता…शातिर छांगुर बाबा के डार्क सीक्रेट     |     जेलों में बढ़ता कट्टरपंथ बनी चुनौती, सरकार ने सभी राज्यों को दिए ये निर्देश     |     पहलगाम में हमला सुरक्षा चूक थी…LG मनोज सिन्हा बोले- मैं जिम्मेदारी लेता हूं     |     निमिषा प्रिया ही नहीं, इतने भारतीयों पर दुनिया की जेलों में लटक रही सजा-ए-मौत की तलवार     |     मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     बिहार में नेपाली, बांग्लादेशी और म्यांमार के लोग भी वोटर! नाम कटा तो किसे होगा सियासी नुकसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें