सेहत, रिश्ते और धन को लेकर क्या कहते हैं कौटिल्य

आचार्य चाणक्य (Chanakya) ने अपने नीति शास्त्र में कई बातों पर अपना मत बताया है।
उनको कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। उनकी बातें हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यहां जानिए सेहत Health, रिश्ते Relationship और धन Money को लेकर क्या कहते हैं चाणक्य…
सेहत-health

– चाणक्य ने कहा कि स्वास्थ्य ही मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है। अगर व्यक्ति स्वस्थ है तो वह किसी भी परेशानी से आसानी लड़ सकता है। अत: सेहत (health) पर ध्यान देना सबसे अधिक जरूरी है।

– चाणक्य के अनुसार भोजन के बीच में थोड़ा-सा जल ग्रहण करना अमृत के समान है, जबकि खाना खाने के तुरंत बाद अधिक मात्रा में पानी पीना जहर के समान कार्य करता है।

– शरीर जब तक स्वस्थ है और आपके नियंत्रण में है, तब तक आत्म साक्षात्कार के उपाय कर लेना चाहिए, क्योंकि जब तक शरीर स्वस्थ है, तब तक ही मनुष्य अध्यात्म को पा सकता है, मरने के बाद कोई कुछ भी नहीं कर सकता।

– अच्छी सेहत हमारे अच्छे खान-पान पर निर्भर करती है। अत: खाना खाने के एक से या घंटे बाद ही पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

– चाणक्य नीति के अनुसार, स्वस्थ रहने और रोगों से दूर रहने के लिए सप्ताह में एक बार शरीर की मालिश जरूर करना चाहिए, इससे शरीर के रोम छिद्र खुल कर अंदर की गंदगी बाहर निकल जाती है और शरीर स्वस्थ बनता है, बस मालिश के बाद स्नान करना ना भूलें।

रिश्ते-relation

– आचार्य चाणक्य के अनुसार प्रेम के रिश्ते में बंधे लोगों को एक-दूसरे पर विश्वास होना चाहिए। वे कहते हैं जिस रिश्ते में विश्वास हो वो रिश्ता जीवन में कितनी ही चुनौतियां आएं, उससे जीतने में सफलता प्राप्त करता है।

– चाणक्य के अनुसार कभी भी प्रेम संबंधों में अभिमान, अहंकार की जगह नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते में खटास आने की संभवाना बढ़ जाती है।

– प्यार, प्रेम को सादगी का ही रूप माना जाता है, अत: किसी भी रिश्ते में दिखावा और स्वार्थ से बचें।

– कौटिल्य के अनुसार किसी भी रिश्ते में आजादी का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि जिन रिश्तों में आजादी नहीं होती है, वो कुछ समय बाद टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं।

– चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को किसी भी दूसरे व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए, क्योंकि इससे जहां एक-दूसरे के प्रति आदर-सम्मान कम होता है, वहीं रिश्ते कमजोर होने लगते हैं।

– ऐसे पति या पत्नी जो हमेशा गुस्से में रहते हो, अपशब्द बोलते हैं और इस वजह से परिवार का माहौल बिगड़ जाता है, ऐसे में इन लोगों का त्याग कर देना ही उचित होता है।

– हमारे जो रिश्तेदार ऐसे है, जो सही मायने में हमारे शुभचिंतक हैं, ऐसे रिश्तों को हमेशा महत्व देना चाहिए। उलट इसके जो हमारे लिए बुरा सोचते हैं उनका साथ छोड़ देने में ही भलाई है।

धन-money

– कौटिल्य कहते हैं रुपया, धन, संपत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, यह आपको सम्मान दिलाता है और आपदाओं से जूझने में समर्थ भी बनाता है।

– अपने दोस्त, अपनी पत्नी की परीक्षा धन-संपत्ति खोने के बाद करें। अगर वो आपका साथ न छोड़े तो वो आपके धन (money) के लोभी नहीं, सच्चे मित्र हैं।

– धन चाहिए तो अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित करें। वह व्यक्ति जो अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं कर सकता है, वह कभी विजयी नहीं हो सकता है।

– बुरे दिनों के लिए व्यक्ति को धन की बचत करनी चाहिए, क्योंकि गरीबी की समय जब सभी आपका साथ छोड़ देंगे तभी यह बचत काम आएगी।

– गरीब और गरीबी के साथ जीवन व्यतीत करना जहर के समान है। अत: धन को हमेशा संभलकर और सोच-समझ कर खर्च करें।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले बड़ी सफलता, खुलेगा नेशनल हाइवे-2, कई अन्य समझौते भी हुए     |     बड़े पैमाने पर अवैध कटाई हुई… उत्तर भारत में आई बाढ़ पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकारों से मांगा जवाब     |     क्या है पश्चिम बंगाल के मतुआ समुदाय की समस्या, जिसे लेकर बिहार में राहुल गांधी से हुई बात, क्यों बढ़ सकती हैं TMC और BJP की चिंता?     |     शिक्षा माफिया कब मिट्टी में मिलाए जाएंगे… ABVP का योगी सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम     |     भिवंडी: पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, शव के टुकड़े कर फेंका… पुलिस ने ऐसे सुलझाई मौत की गुत्थी     |     तलाक नहीं दे रही थी पत्नी, पति ने तीन दिन तक किया पीछा, फिर सरेराह मार दी गोली… CCTV में कैद लाइव मर्डर     |     4 महीने पहले हुई थी शादी, दुल्हन को फिर हो गया इश्क…पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ फरार     |     शादी के 25 दिन बाद पति लाया नई दुल्हन, रोते-रोते SP से बोली पत्नी- उसकी दो डिमांड पूरी नहीं कर पाई, इसलिए…     |     बिहार BJP नेताओं के साथ अमित शाह और नड्डा की बैठक, रणनीति के साथ नसीहत भी दी     |     बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC-BJP विधायकों के बीच झड़प     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें