फिल्म से सामंथा रुथ प्रभु का पहला पोस्टर आउट मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 सामंथा रुथ प्रभु की मोस्ट अवेटेड फिल्म शाकुंतलम का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है | इस पोस्टर में सामंथा अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रही हैं | सामंथा का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है |सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म शाकुंतलम का पोस्टर रिलीज हो गया है | सामंथा ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है | पोस्टर में आप देखेंगे कि सामंथा जंगल में नजर आ रही हैं और उनके आस-पास जानवर और कई चिड़िया हैं | वह एक बड़े पत्थर पर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और इसके साथ ही उन्होंने फूलों की ज्वैलरी पहनी हुई है जिसमें वह काफी खूबसूरत और अलग नजर आ रही हैं | सामंथा के पास एक मटका रखा हुआ है और वह एक दिशा में देख रही हैं | यह भी पढ़ें Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी… Oct 25, 2026 Bigg Boss 20 Elimination: शो से बाहर हुईं ओलंपिक मेडलिस्ट… Oct 25, 2026 इस पोस्टर को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, ‘प्रेजेंट कर रहे हैं नेचर से प्यार करने वाली, शाकुंतलम से शकुंतला |’ सामंथा के इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं और सभी एक्ट्रेस की खूबसूरती और अलग लुक की तारीफ कर रहे हैं | Share