मुहूर्त ट्रेडिंग पर बड़ा मौका! सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, सिल्वर हुआ ₹$9500$ तक सस्ता, फटाफट करें खरीदारी

दिवाली के मौके पर देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सोना और चांदी के दाम क्रैश हो गए. जहां सोने की कीमतों में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम कुछ ही मिनटों में करीब 9500 रुपए तक सस्ती हो गई. जानकारों की मानें तो चांदी में मुनाफा वसूली शुरू हो गई है. वहीं दूसरी ओर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड टॉक जारी है. इसके अलावा आने वाले दिनों में फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है. जिसकी वजह से सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा फेस्टिव डिमांड कम होने का असर भी दिखाई देने लगा है. हाल ही में देश की सिल्वर प्रोडक्शन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान जिंक का अनुमान है कि साल के अंत तक चांदी के दाम 54 से 55 डॉलर प्रति ओंस तक बने रह सकते हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के दाम किस तरह के देखने को मिले.

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमतों में 3,724 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली और कीमतें 1,26,900 रुपए प्रति दस ग्राम के दिन के लोअर लेवल पर आ गए. खास बात तो ये है कि सोने के दाम वायदा बाजार में लाइफ टाइम हाई से 5,394 रुपए तक टूट चुके हैं. वैसे दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर सोना 2,273 रुपए की गिरावट के साथ 1,28,351 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही थी. 2 बजकर 45 मिनट पर बाजार बंद हो गया और 1.28 लाख रुपए बंद हो गया. वैसे सोना स्पेशल ट्रेडिंग के दिन गिरावट के साथ 1,28,200 रुपए पर ओपन हुई थी. जबकि एक दिन पहले यानी नॉर्मल डे दिन के सोना 1,30,624 रुपए पर बंद हुआ था.

चांदी भी हुई क्रैश

वहीं दूसरी ओर सोने से ज्यादा चांदी की कीमतों में गिरावट देखे को मिली. देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतें 9,479 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 1,48,508 रुपए प्रति किलोग्राम पर दिखाई दी. जबकि चांदी ने शुक्रवार को 1,70,415 रुपए प्रति किलोग्राम का लाइफ टाइम का रिकॉर्ड बनाया था. इसका मतलब है कि तब से अब तक चांदी की कीमतों में 21,907 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वैसे स्पेशल ट्रेडिंग के दिन चांदी गिरावट के साथ 1,54,951 रुपए पर ओपन हुई थी. जबकि एक दिन ​पहले चांदी के दाम 1,57,987 रुपए प्रजि किनोग्राम पर बंद हुए थे. दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चांदी के दाम 7,336 रुपए की गिरावट के साथ 1,50,651 रुपए पर आ गए हैं. वहीं 2 बजकर 45 मिनट पर बाजार बंद होने के बाद 1.50 लाख रुपए पर आ गई.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिहार में NDA की रिकॉर्ड जीत, महिलाओं की भारी भागीदारी बनी गेमचेंजर     |     हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: तैयारी की डेडलाइन तय, केंद्र से 2000 करोड़ के बजट की डिमांड, जानिये और क्या है खास     |     विकास का मार्ग चुनने के लिए बिहार की जनता को बधाई: रेखा गुप्ता     |     पाकिस्तान से लापता हुई हिंदुस्तानी महिला! जांच में खुला सरबजीत कौर के गायब होने का ‘चौंकाने वाला राज’, क्या है लव जिहाद या कोई साजिश?     |     जेल में बंद अनंत सिंह ने रचा इतिहास! सबसे पहले नामांकन, सबसे पहले जीत, मोकामा में जश्न का माहौल, बिहार में बड़ा उलटफेर     |     बिहार ने हमेशा दिया PM मोदी का साथ! तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनावों के आंकड़े दिखाते हैं जनता का विश्वास     |     इसे कहते हैं ‘जुबान पर सरस्वती’! बिहार में ‘NDA $200$ पार’ वाला यशवंत सिंह का पोस्ट सच निकला, भविष्यवाणी पर सब हैरान     |     RJD की हार पर तेज प्रताप का तल्ख बयान! कहा- ‘ये मोदी-शाह की जीत है, तेजस्वी फेल हुए’, परिवार में कलह शुरू?     |     जम्मू-कश्मीर में नो चेंज! उपचुनाव में बीजेपी और PDP ने अपनी सीटें बरकरार रखीं, दोनों का अपने-अपने गढ़ पर कब्जा     |     ‘पानी की बोतल में पेशाब डाल दिया…’! बागपत के प्राइमरी स्कूल में मुस्लिम छात्रों पर लगा गंभीर आरोप, स्कूल में मचा भारी बवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें