अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक, पहली बार 11 हजार स्वदेशी ड्रोन दिखाएंगे ‘राम की कहानी

भगवान राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है. दीपोत्सव-2025 का यह 9वां संस्करण अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा. आज यानी छोटी दीवाली के मौके पर राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा. इस दौरान पूरा सरयू तट दीयों की रोशनी से जगमगा जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचकर मनमोहक दृश्य देखते हैं.

साल 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर पहली बार दीपोत्सव का आयोजन कराया था, जिसकी शुरुआत 1.71 लाख दीयों से की गई थी. अब नौवें संस्करण में यह संख्या बढ़कर 26 लाख से अधिक पहुंच गई है. यानी बीते आठ सालों में दीयों की संख्या में करीब 15 गुना बढ़ोतरी आई है. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव-2025 ‘प्रकाश पर्व का शिखर’ साबित होगा और विश्व रिकॉर्ड बनाएगा.

अयोध्या में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

आयोजन के दौरान 2100 वेदाचार्य वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती से पूरी रामनगरी को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर करेंगे. इस दौरान गूंजते जयघोष और सरयू तट पर जलते दीप एक अद्भुत नजारा पेश करेंगे. 26 लाख 11 हजार 101 दिये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में अयोध्या में 33 हजार रजिस्टर्ड वालंटियर दिन-रात जुटे हैं. यह दीपोत्सव न सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव है बल्कि ‘लोकल टू ग्लोबल’ की भावना को भी साकार कर रहा है.

स्वदेशी ड्रोन से जगमगाएगा सरयू घाट

पहली बार पर्यटन विभाग यात्रियों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है. वहीं, यूपीएसटीडीसी ने श्रद्धालुओं के लिए एक दिवसीय यात्रा पैकेज भी शुरू किया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक आसानी से इस आयोजन का हिस्सा बन सकें. इस आयोजन का और भी आकर्षक बनाने के लिए ड्रोन शो का आयोजन किया गया है. इसमें मेक इन इंडिया के तहत तैयार किए गए 1100 स्वदेशी ड्रोन अयोध्या के आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की झलकियां प्रस्तुत करेंगे.

ड्रोन शो में क्या होगा खास?

ड्रोन शो में ‘जय श्रीराम’, धनुषधारी श्रीराम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु, और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी आकृतियां बनाई जाएंगी. आपको बता दें कि धनतेरस की शाम दिल्ली के इंडिया गेट पर भी दिल्ली सरकार सरकार ने 1 लाख 51 हजार दिये जलाकर दीपोत्सव मनाया. इस दौरान ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया, जिसमें बहुत ही मनमोहक कलाकृतियां दिखाई गई.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदवार, सियासी गणित बदला     |     मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, बोले- ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है     |     कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- ‘यह आस्था और आधुनिकता का अद्भुत मेल है’।     |     JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभद्रता के आरोप     |     लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौत, $10$ लाख मुआवजे की मांग     |     निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- ‘यह मर्डर है’     |     साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’     |     दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर     |     नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप     |     विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें