अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान, वैश्विक पटल पर बढ़ा गौरव।

अबू धाबी स्थित BAPS स्वामीनारायण मंदिर ने अपने इमर्सिव अनुभव, ‘द फेयरी टेल,’ के लिए प्रतिष्ठित 2025 का MONDO-DR पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है. इस पुरस्कार को ऑडियोविजुअल (AV) जगत का ऑस्कर माना जाता है. यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक नवाचार, वैश्विक मान्यता और आधुनिक तकनीक के साथ पवित्र परंपरा के मेल का उत्सव है.

प्रसिद्ध MONDO-DR पत्रिका द्वारा हर साल दिया जाने वाला MONDO-DR पुरस्कार ग्लोबल ऑडियोविजुअल (AV) उद्योग में उत्कृष्टता का शिखर माना जाता है. यह दुनिया भर के मनोरंजन, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थलों में तकनीकी कौशल, रचनात्मकता और भावनात्मक प्रभाव के लिए सम्मानित करता है. 2025 में पूजा स्थल श्रेणी में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, जिसमें दुनिया भर के प्रतिष्ठित गिरजाघरों, मस्जिदों और सिनेगॉग ने हिस्सा लिया. लेकिन इसके बावजूद BAPS हिंदू मंदिर ने इस पुरस्कार को जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है.

”द फेयरी टेल’ सिर्फ एक शो नहीं ‘

‘द फेयरी टेल’ सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि उससे कहीं बढ़कर है. यह एक अनुभव यात्रा है, जिसमें उन्नत सराउंड साउंड, 20 सिंक्रोनाइज़्ड और मनोरम कहानी का संगम है. इसे BAPS स्वामियों और स्वयंसेवकों की एक समर्पित टीम और विशिष्ट AV सलाहकारों द्वारा तैयार किया गया.

यह शारजाह में प्रमुख स्वामी महाराज की प्रार्थना, शेख मोहम्मद बिन जायद की उदारता और महंत स्वामी महाराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य उद्घाटन जैसे महत्वपूर्ण क्षणों को जीवंत करता है. व्यूएवी के तकनीकी निदेशक एड्रियन गोल्डर के अनुसार, ‘द फेयरी टेल शो की रचनात्मकता, अवधारणा और वैश्विक संदेश ही इसे सबसे खास बनाता है. स्वामी ब्रह्मविहारीदास द्वारा लिखित इसकी पटकथा प्रभावशाली और परिवर्तनकारी है.

एकता और प्रगति की जीत

MONDO-DR पुरस्कार जीतने से BAPS हिंदू मंदिर न केवल एक आध्यात्मिक और वास्तुकला का चमत्कार बन गया है, बल्कि धार्मिक सहिष्णुता, सांस्कृतिक समावेशिता और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रतीक भी बन गया है. अबू धाबी को अब विश्व स्तर पर “सद्भाव के केंद्र” के रूप में जाना जाता है, और यह इमर्सिव शो एक ऐसे माहौल को बनाता है जहां हर हृदय सार्वभौमिक आध्यात्मिकता का अनुभव कर सकता है. स्वामी ब्रह्मविहारीदास ने कहा, “यह केवल एक शो करने के बारे में नहीं था. यह एक ऐसा वातावरण तैयार करने के बारे में था जहां हर हृदय, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो, एक गहन आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ सके.”

श्रेष्ठता की विरासत

फरवरी 2024 में उद्घाटन के बाद से, मंदिर ने कई शानदार सम्मान अर्जित किए हैं, जिनमें MEED परियोजना पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक परियोजना, संयुक्त अरब अमीरात और MENA), MEP पुरस्कार और विश्व वास्तुकला महोत्सव से प्राप्त सम्मान शामिल हैं. MONDO-DR पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि आध्यात्मिक कलात्मकता और तकनीकी कौशल मिलकर वास्तव में आधुनिक युग में दुनिया बदल सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     वैभव सूर्यवंशी की खराब फॉर्म जारी: कमजोर टीम के आगे हुए फेल, पटना में फिर दोहराई गई पुरानी निराशाजनक घटना     |     दिग्गज एक्ट्रेस मधुमती नहीं रहीं: हेलेन से होती थी तुलना, एक्ट्रेस की निजी जिंदगी रही विवादों में, 4 बच्चों के पिता से शादी की थी     |     गाजा में हमास के लिए दोहरी चुनौती: इजरायली हमलों के बाद अब अपने ही लोगों ने उठाए हथियार, आतंकी संगठन में अंदरूनी कलह     |     केदारनाथ यात्रा में बड़ा बदलाव! गौतम अडानी ने शेयर किया रोपवे प्रोजेक्ट का शानदार वीडियो, अब दर्शन होंगे बेहद आसान     |     देसी दम! विदेशी निवेशकों को पीछे छोड़ा भारतीय इन्वेस्टर्स ने, 2025 में शेयर बाजार में डाले ₹6 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश     |     X (ट्विटर) पर आ गया ‘गेम चेंजर’ फीचर! मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स का एक्सपीरियंस होगा डबल, जानें क्या है यह सबसे काम की सुविधा     |     बुधवार का शुभ रंग ‘हरा’: इस दिन क्या करने से मिलता है गणपति का आशीर्वाद? जानें गणेश जी को प्रिय भोग और वस्तुएं     |     सेब के बीज खाना खतरनाक है या नहीं? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें, कहीं अनजाने में न हो जाए बड़ा नुकसान     |     JDU vs RJD: बाजपट्टी की जंग जहां JDU को मिली थी हार, क्या इस बार RJD को हराकर पिछली हार का बदला लेगी पार्टी?     |     दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से बिहार बॉर्डर तक चलेंगी सरकारी स्पेशल बसें, यात्रियों की टेंशन खत्म     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें