कार्तिक मास 2024: तुलसी के पास दीपक जलाने से मिलता है कौन सा बड़ा लाभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जो कि 6 नवंबर तक चलेगा. इस महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण और पुण्दायी माना गया है. कहते हैं कि जो भी इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसपर श्रीहरि की विशेष कृपा बनी रहती है. कार्तिक मास हो दामोदर मास के नाम से भी जाना जाता है. कार्तिक मास में तुलसी के पास दीपक जलाने की परंपरा सालों से चली आ रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कार्तिक मास में तुलसी के पास दीपक जलाना इतना अहम क्यों माना जाता है? चलिए हम आपको बताते हैं कार्तिक मास में तुलसी की पूजा का महत्व.

कार्तिक मास में तुलसी के पास दीपक जलाने का महत्व

कार्तिक मास में तुलसी के पास दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास में तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, धन-समृद्धि बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है. कार्तिक माह में तुलसी पर दीपक को जलाने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, पितृ तृप्त होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. कार्तिक मास में रविवार और एकादशी के दिन तुलसी पर जल न चढ़ाएं और न ही तुलसी के पत्ते तोड़ें.

कार्तिक मास में तुलसी पर दीया कब जलाएं?

कार्तिक मास में तुलसी पर दीपक रोजाना शाम के समय जलाना चाहिए, विशेषकर सूर्यास्त के बाद. यह दीपक घी या तिल के तेल से जलाएं, देसी गाय के घी का इस्तेमाल ज्यादा शुभ माना जाता है. इस माह में सुबह-शाम तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व है.

कार्तिक मास में तुलसी पर दीपक जलाने की विधि

समय:- कार्तिक मास में शाम के समय सूर्यास्त के बाद यानी संध्याकाल में दीपक जलाना चाहिए.

घी/तेल:- शुद्ध देसी गाय का घी या तिल का तेल दीपक के लिए इस्तेमाल करें. सरसों के तेल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

दिशा:- तुलसी के पौधे के पास एक मिट्टी, धातु या आटे का दीपक उत्तर-पूर्व दिशा में रखें.

आरती:- दीपक जलाने बाद तुलसी की आरती करें. आरती के लिए आप उसी दीपक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

जल चढ़ाएं:- कार्तिक मास में सुबह-शाम तुलसी के पौधे को जल जरूर चढ़ाएं.

नियमों का पालन:- रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए और न ही जल चढ़ाना चाहिए.

स्वास्तिक बनाएं:- कार्तिक मास में तुलसी के गमले पर स्वास्तिक का चिह्न बनाना भी शुभ माना जाता है.

मंत्र जाप:- तुलसी पर दीपक जलाने के बाद “शुभं करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते॥” मंत्र का जाप करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JDU vs RJD: बाजपट्टी की जंग जहां JDU को मिली थी हार, क्या इस बार RJD को हराकर पिछली हार का बदला लेगी पार्टी?     |     दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से बिहार बॉर्डर तक चलेंगी सरकारी स्पेशल बसें, यात्रियों की टेंशन खत्म     |     डिफेंडर-फॉर्च्यूनर से नहीं मिलेगा ‘हिंदू राष्ट्र’: धीरेंद्र शास्त्री ने सामने रखा हिंदू राष्ट्र प्राप्ति का ‘रोडमैप’, कहा- ‘अब ऐसे करना होगा काम     |     रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर मिला खजाना: MP में EOW का छापा, लग्जरी कारें, 5 हजार यूरो और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट का खुलासा     |     चित्रकूट में आस्था का महाकुंभ: दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व में जुटेंगे 40 लाख श्रद्धालु, प्रशासन ने की आगमन की पूरी तैयारी     |     जीत का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंची महिला टीम इंडिया: खिलाड़ियों ने किए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन, प्रार्थना का वीडियो वायरल     |     कंधों पर लाश, नदी में कमर तक पानी: श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए हर दिन जान जोखिम में डालते हैं बेबस लोग, हैरान कर देगी अंतिम संस्कार की ये कहानी     |     क्राइम के बाद गजब का टर्न! बॉयफ्रेंड ने किया पति का कत्ल, भागते ही प्रेमिका ने पुलिस को दे दी खबर     |     अजीबोगरीब तर्क! भोपाल में हाइवे धंसने पर MPRDC का बयान- ‘किसानों के मिट्टी खोदने से ढह गई सड़क’, लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश?     |     ग्वालियर में शांति कायम: पुलिस फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, बड़ा आंदोलन स्थगित होने से टला तनाव, शहर ने ली राहत की सांस     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें