कान्हा टाइगर रिजर्व में एक दिन में ही 3 बाघों की मौत, मचा हड़कंप

मंडला। विश्वप्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नए पर्यटन सीजन की शुरुआत के दूसरे ही दिन पार्क में तीन बाघ मृत पाए गए। इनमें एक वयस्क नर बाघ और दो नन्हे मादा शावक (उम्र 2-3 महीने) शामिल हैं। अचानक हुई इन मौतों से पार्क प्रबंधन और वन्यजीव प्रेमियों में चिंता का माहौल है।

अलग-अलग स्थानों पर मिले शव

पार्क अधिकारियों के अनुसार, मुक्की रेंज से करीब 10 वर्षीय नर बाघ का शव बरामद किया गया। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि उसकी मौत संभवतः किसी अन्य नर बाघ के साथ हुई टेरिटोरियल फाइट में हुई है। वहीं कान्हा रेंज से दो मादा शावकों के शव मिले, जिनकी उम्र महज 2 से 3 महीने थी।

शावकों पर हमले की आशंका

प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि दोनों शावकों की मौत किसी बड़े जानवर, संभवतः नर बाघ के हमले से हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना बाघों के स्वाभाविक टेरिटोरियल संघर्ष और शिकारी व्यवहार का हिस्सा हो सकती है।

शवदाह और जांच प्रक्रिया

तीनों शवों को एनटीसीए (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) के प्रोटोकॉल के तहत नष्ट किया गया। वयस्क बाघ का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद किया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड भी पहुंचे थे।

बाघ मौतों का बढ़ता आंकड़ा

2025 में अब तक कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का आंकड़ा 6 से 7 तक पहुंच गया है। इससे पार्क प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाएगी और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP पुलिस में ऐतिहासिक मौका! अब ट्रांसजेंडर भी बनेंगे आरक्षक, 7500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन शुरू, भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव     |     नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! ‘बुर्का हटाना होगा या नहीं?’, चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट     |     नामांकन के बाद मची ‘बिरयानी लूट’! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भगदड़ का वीडियो     |     एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! पायलट के पिता की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस, मांगी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच     |     शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’, अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप     |     चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना ‘शक्ति प्रदर्शन’ का अखाड़ा, संगठन चुनाव पर विवाद     |     BJP ने गुजरात में की ‘सबसे बड़ी सर्जरी’! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज रात तय होगी नए चेहरों की सूची     |     दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जमकर पीटा, पूरे इलाके में तनाव     |     परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई ‘प्रिंसिपल की मौत’ की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग     |     यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, ‘केमिकल क्यों डलवा रही सरकार?’ दिल्ली में घमासान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें