विजयादशमी पर मां दुर्गा का अद्भुत विदाई महापर्व, जानिए इसकी खास बातें

नौ दिनों तक शक्ति और भक्ति की अलौकिक यात्रा पूरी करने के बाद, अब समय है मां दुर्गा को विदा करने का. यह विदाई समारोह विजयादशमी यानी 2 अक्टूबर 2025 को होगा. जिस तरह मां के नौ रूपों की आराधना के विशेष विधान हैं, उसी तरह उन्हें भावभीनी विदाई देने के भी खास नियम और महत्व हैं. इस साल, विजयादशमी गुरुवार को पड़ रही है, इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा का प्रस्थान डोली या पालकी पर होगा. मां का डोली पर प्रस्थान सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं इस दिन के खास महत्व और मूर्ति विसर्जन के विधि-विधान के बारे में, जिससे आपकी पूजा का फल पूर्ण हो सके.

दुर्गा विसर्जन (शुभ मुहूर्त)

पंचांग के अनुसार, विसर्जन के लिए सबसे उत्तम समय 2 अक्टूबर 2025 को सुबह 6:32 बजे से 8:54 बजे तक और फिर अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1:21 बजे से 3:44 बजे तक रहेगा.

मां दुर्गा की डोली पर विदाई का महत्व

विजयादशमी के दिन के वार के अनुसार, माता के आगमन और प्रस्थान का वाहन तय होता है. इस साल, विजयादशमी गुरुवार को है, इसलिए मां दुर्गा डोली (नर वाहन) पर प्रस्थान करेंगी.

धार्मिक मान्यता: हर वाहन का अपना विशेष फल होता है. मां दुर्गा का डोली पर प्रस्थान सुख-शांति और सौहार्द का सूचक माना जाता है. यह विदाई संकेत देती है कि मां अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर अगले वर्ष पुनः आगमन का वादा करती हैं.

सिंदूर खेला: विसर्जन से ठीक पहले बंगाल और पूर्वी भारत में सिंदूर खेला की रस्म निभाई जाती है. इसमें सुहागिन महिलाएं मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर चढ़ाती हैं और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं. यह परंपरा वैवाहिक सुख, सौभाग्य और नारी शक्ति का प्रतीक है.

मूर्ति और कलश विसर्जन का विधि-विधान

अंतिम पूजन और विसर्जन से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा का षोडशोपचार पूजन करें. मां को रोली, अक्षत, फूल, मिठाई, वस्त्र आदि अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक आरती करें. मां को सिंदूर अर्पित करें और परिवार के सदस्यों को भी सिंदूर लगाएं.मां से प्रार्थना करें: नमस्तेऽस्तु महादेवि महा मायि सुरेश्वरि. पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च. अर्थात: हे महादेवी, हे महामाया, हे सुरेश्वरी! आपको नमस्कार है. हम पूजा और आराधना के लिए आपके दोबारा आने की प्रार्थना करते हैं.

विसर्जन यात्रा

ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ माता रानी का जयघोष करते हुए मूर्ति को उठाएं. प्रतिमा को सम्मानपूर्वक किसी पवित्र नदी, तालाब या कृत्रिम विसर्जन कुंड तक ले जाएं.प्रतिमा को जल में धीरे-धीरे प्रवाहित करें. पूजा के दौरान देवी को अर्पित की गई सभी सामग्री को भी प्रतिमा के साथ ही विसर्जित करें. कलश पर रखे नारियल को निकालकर परिवार की विवाहित महिला को दें या प्रसाद के रूप में बांट दें. कलश के जल को आम के पत्तों से पूरे घर में छिड़कें.

यह जल नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर शुभता लाता है. बचा हुआ जल पीपल या किसी पवित्र पौधे की जड़ में डाल दें. कलश में रखा सिक्का निकालकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रखें. यदि नदी या तालाब पास में न हो तो घर में एक बड़े पात्र में प्रतिमा को विसर्जित करके, उस मिट्टी और जल को बाद में पीपल या किसी पवित्र वृक्ष की जड़ में डाल देना चाहिए.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से बिहार बॉर्डर तक चलेंगी सरकारी स्पेशल बसें, यात्रियों की टेंशन खत्म     |     डिफेंडर-फॉर्च्यूनर से नहीं मिलेगा ‘हिंदू राष्ट्र’: धीरेंद्र शास्त्री ने सामने रखा हिंदू राष्ट्र प्राप्ति का ‘रोडमैप’, कहा- ‘अब ऐसे करना होगा काम     |     रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर मिला खजाना: MP में EOW का छापा, लग्जरी कारें, 5 हजार यूरो और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट का खुलासा     |     चित्रकूट में आस्था का महाकुंभ: दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व में जुटेंगे 40 लाख श्रद्धालु, प्रशासन ने की आगमन की पूरी तैयारी     |     जीत का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंची महिला टीम इंडिया: खिलाड़ियों ने किए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन, प्रार्थना का वीडियो वायरल     |     कंधों पर लाश, नदी में कमर तक पानी: श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए हर दिन जान जोखिम में डालते हैं बेबस लोग, हैरान कर देगी अंतिम संस्कार की ये कहानी     |     क्राइम के बाद गजब का टर्न! बॉयफ्रेंड ने किया पति का कत्ल, भागते ही प्रेमिका ने पुलिस को दे दी खबर     |     अजीबोगरीब तर्क! भोपाल में हाइवे धंसने पर MPRDC का बयान- ‘किसानों के मिट्टी खोदने से ढह गई सड़क’, लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश?     |     ग्वालियर में शांति कायम: पुलिस फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, बड़ा आंदोलन स्थगित होने से टला तनाव, शहर ने ली राहत की सांस     |     ग्वालियर में शर्मनाक घटना: मुस्लिम CSP हिना खान को लगाने पड़े ‘जय जय श्रीराम’ के नारे, क्यों और किसने किया मजबूर? वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें