पंजाब से बड़ी खबर: AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार पंजाब By Nayan Datt On Sep 2, 2025 पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले के सनौर हल्के से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी धारा 376 के एक पुराने मामले में की गई है। यह भी पढ़ें बाढ़ प्रभावित इलाकों में से लगभग 20,000 लोगों को सुरक्षित… Sep 2, 2025 पंजाब में सेवा और समर्पण की मिसाल, मान सरकार का बाढ़ राहत… Sep 2, 2025 खास बात यह है कि विधायक पठान माजरा की सुरक्षा कल ही सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी। बताया जा रहा है कि पठान माजरा पिछले तीन-चार दिनों से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे और उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अफसर कृष्ण कुमार को हालिया बाढ़ का सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया था। विधायक की गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस मामले में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है। Share