सबके बॉस तो हम हैं… राजनाथ सिंह का ट्रंप पर निशाना, बोले- कोई भी ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती देश By Nayan Datt On Aug 10, 2025 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्रंप का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो भारत के विकास से खुश नहीं हैं. उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है कि भारत विकास कर रहा है. उनको लगता है कि ‘सबके मालिक तो हम हैं’, फिर भारत इतनी तेजी से कैसे बढ़ रहा है? राजनाथ ने कहा कि कई लोग तो यह भी कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी चीजें, उनके देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं, ताकि उन्हें ज्यादा लोग खरीद न सके. उन्होंने कहा लेकिन भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि अब दुनिया की कोई भी ताकत भारत को एक बड़ी ताकत बनने से नहीं रोक सकती. यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम… Aug 31, 2025 दो ब्रेन सर्जरी के बाद भी सद्गुरु ने बाइक से पूरी की कैलाश… Aug 31, 2025 यहां देखें ट्वीट: Share