8 दिन की शूटिंग के बाद जिस फिल्म से बाहर होना चाहते थे शाहिद कपूर, वो साबित हुई ब्लॉकबस्टर

शाहिद कपूर ने अपने पिता पंकज .और मां नीलिमा अजीम की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में ही करियर बनाया. शाहिद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में की थी. तब से लेकर अब तक वो कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं. दो दशक के करियर में उन्होंने कई बड़ी फिल्में दीं. उनकी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ऐसी भी रही है जिसकी शूटिंग के 8 दिन के बाद अभिनेता उसे छोड़ना चाहते थे.

शाहिद कपूर का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप साबित हुआ था. उनकी पहली फिल्म ‘इश्क विश्क’ थी. ये पिक्चर अभिनेता को 250 ऑडिशन देने के बाद मिली थी. हालांकि दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही. इसके बाद 2004 में उनकी दो फिल्में ‘फिदा’ और ‘दिल मांगे मोर’ भी फ्लॉप निकल गई थीं. इसके बाद शाहिद की ‘दीवाने हुए पागल’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ और शिखर को भी दर्शकों ने नकार दिया.

8 दिन के शूट के बाद क्यों छोड़ना चाहते थे ‘विवाह’?

एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों के चलते शाहिद कपूर काफी परेशान थे. हालांकि सूरज बड़जात्या ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें अपनी फिल्म ‘विवाह’ (2006) का ऑफर दे दिया. शाहिद ने फिल्म में एक सिंपल लड़के का किरदार निभाया था और ये कॉन्सेट अभिनेता के लिए नया था. आठ दिन की शूटिंग के बाद वो सूरज के पास गए और उनसे कहा कि अगर वो अभी भी दूसरे एक्टर को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं. लेकिन सूरज ने उन्हें सिर्फ अपनी एक्टिंग पर फोकस करने के लिए कहा.

ब्लॉकबस्टर निकली थी फिल्म

19 साल पहले आई विवाह एक पारिवारिक फिल्म थी. इसमें शाहिद ने प्रेम नाम का किरदार निभाया था. जबकि उनके अपोजिट एक्ट्रेस अमृता राव पूनम के किरदार में थीं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और ये टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 8 करोड़ रुपये के बजट में बनी पिक्चर ने भारत में बजट से करीब चार गुना ज्यादा 31.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म की दुनियाभर में कमाई करीब 50 करोड़ रुपये हुई थी. इस फिल्म ने फ्लॉप हो रहे शाहिद को बॉलीवुड में पहचान दिलाई और फिर एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिव्यांग विवाह समारोह में व्हील चेयर पर दुल्हन, दूल्हे के साथ लिए फेरे…भावुक हुए लोग     |     पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से बंद हुई सुरंग… अंदर फंस गए 19 मजदूर, अब तक 8 को बचाया     |     केंद्र सरकार राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से की अपील     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 14936 लोगों को सुरक्षित निकाला गया : हरदीप सिंह मुंडियां     |     पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार     |     महाराष्ट्र मराठा आरक्षण: कल से पानी भी छोड़ देंगे मनोज जरांगे पाटिल, समर्थकों से बोले- किसी से रेनकोट-छतरी भी मत लो     |     दिल्ली: ‘साबुन, ऑल आउट, स्प्रे…’ फैक्ट्री में बन रहे थे नकली प्रोडक्ट, इन्हें मिला था सप्लाई का जिम्मा, 3 अरेस्ट     |     लखनऊ: धमाके से आधा मकान तबाह, हर तरफ धुआं और लपटें…जिंदा जल गया फैक्ट्री मालिक आलम का परिवार; बेहटा गांव में पसरा मातम     |     दो ब्रेन सर्जरी के बाद भी सद्गुरु ने बाइक से पूरी की कैलाश यात्रा, 18 हजार फीट ऊंचाई तक गए, बताई योग की शक्ति     |     ओडिशा में 1,396 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने पोर्श, बीएमडब्ल्यू और आभूषण जब्त किए     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें