आंध्र प्रदेश के ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत, 3 घायल

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार को एक ग्रेनाइट की खदान में भारी चट्टान के गिरने से ओडिशा के छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि कम से कम तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय हुआ जब 10 से 15 मजदूर खदान में काम कर रहे थे.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित ओडिशा के निवासी हैं. हमें संदेह है कि पानी रिसाव के कारण चट्टान खिसकी और हादसा हुआ. घटनास्थल पर कोई विस्फोट या भूकंपीय गतिविधि नहीं हुई थी. फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है.

हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू

हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया जिसमें खनन विभाग के अधिकारी भी पुलिस के साथ शामिल हुए. ओडिशा के ब्रह्मपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गंजाम जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी की टीम बापटला के बल्लीकुरवा गई है ताकि मृतकों के शवों को वापस लाया जा सके.

6 प्रवासी मजदूरों की मौत

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आंध्र प्रदेश में हुए हादसे में गंजाम जिले के दंड बड़त्या (पिता – अभिमन्यु बड़त्या), बनमाल चेहरा (पिता – भगवान चेहरा), भास्कर बिसोई (पिता – मगत बिसोई), संतोष गौड़ (पिता- पूज्य गौड़) और गजपति जिले के ताकुमा दलाई (पिता – कार्तिक दलाई), मूसा जान (पिता – नर्सू जान) की मौत पर शोक व्यक्त किया है.

4-4 लाख रुपए आर्थिक मदद का ऐलान

सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी ने बताया कि दिगपहांडी के सहायक तहसीलदार के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है ताकि शवों को उनके मूल निवास स्थान तक लाया जा सके.

उन्होंने बताया कि मैंने बापटला जिलाधिकारी से बात कर हादसे और ओडिशा के घायल मजदूरों की स्थिति की जानकारी ली है. शव पोस्टमार्टम के बाद ओडिशा टीम को सौंप दिए जाएंगे. जिलाधिकारी ने कहा कि हमने शवों को ओडिशा लाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं. इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर शोक जताया.

हादसे की वजह की जांच के निर्देश

नायडू ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मैंने अधिकारियों से बात की है और उन्हें घायलों को सर्वोत्तम उपचार देने और हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं. युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है. ये मजदूर अपने परिवारों के लिए मेहनत करते हुए जान गंवा बैठे.

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक

रेड्डी ने सरकार से घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा देने और मृतकों के परिजनों को त्वरित सहायता प्रदान करने की अपील की. ओडिशा सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कम से कम आठ ओडिया मजदूर घायल हुए हैं और उन्हें आंध्र प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि जब हादसा हुआ उस वक्त खदान में कम से कम 16 मजदूर काम कर रहे थे. ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने भी हादसे में मजदूरों की मौत पर शोक जताया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोलकाता में 2 तिहाई महिलाएं यूज करती हैं पब्लिक टॉयलेट, इसी पर खर्च करती हैं सैलरी का 10%     |     कल पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेंगे अरविंद केजरीवाल, एक बार फिर देश से मदद की अपील की     |     महाराष्ट्र में अब Maratha Vs OBC! कैबिनेट की बैठक में नहीं आए मंत्री छगन भुजबल; दोनों जातियों के बीच बढ़ेगी टकराहट     |     ‘बेटा मुझे कोई मिल नहीं रहा’… वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में दिल्ली का एक परिवार खत्म, दादी ने रोते हुए सुनाई हादसे की कहानी     |     भूटान के प्रधानमंत्री करेंगे रामलला के दर्शन, 5 सितंबर को ऐतिहासिक दौरा,अयोध्या में खास तैयारियां     |     गर्लफ्रेंड करती थी एक्स-बॉयफ्रेंड से बात, नया प्रेमी हुआ इतना नाराज… सरेराह मार दी गोली     |     पहले पवन खेड़ा अब पत्नी के सामने आए 2 वोटर ID कार्ड, बीजेपी ने किया बड़ा खुलासा, कहा- तेलंगाना और दिल्ली में वोटर     |     मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी… सपा कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़कीं केतकी सिंह की बेटी विभावरी?     |     मराठा आरक्षण पर सरकार के फैसले से भुजबल नाराज, कैबिनेट बैठक बीच में छोड़ी     |     पहाड़ी नदियों में तबाही, कई टरबाइन बंद, बिजली उत्पादन भी घटा… क्या अंधेरे में डूब जाएगा उत्तराखंड?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें