क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया?

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को बताया कि यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता में जुलाई महीने में काफी सुधार हुआ है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, जून के मुकाबले जुलाई में यमुना के पानी में प्रदूषण कम हुआ है. यह इशारा करता है कि पानी पहले से साफ और बेहतर हुआ है. मनजिंदर सिंह सिरसा ने यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता का श्रेय यमुना की साफ-सफाई के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों को दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह का सुधार कोई अचानक नहीं हुआ या फिर मौसम की वजह से नहीं हुआ, बल्कि ये लगातार मानवीय कोशिशों का नतीजा है.

मंत्री ने कहा कि यमुना नदी की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. जिनका इस्तेमाल सीवेज उपचार संयंत्रों को सही करने, नालों को और नदी के अंदर अशोधित अपशिष्ट (untreated waste ) को जाने से रोकने के लिए हो रहा है. सरकार के एक बयान के मुताबिक, डीपीसीसी ने पल्ला, वजीराबाद, आईएसबीटी ब्रिज, आईटीओ ब्रिज, निजामुद्दीन ब्रिज और ओखला बैराज समेत आठ निगरानी जगहों से पानी के सैंपल इकट्ठे किए हैं.

जल की गुणवत्ता में तेजी से सुधार

रिपोर्ट के मुताबिक, जैविक प्रदूषण के एक जरूरी संकेतक जैव रासायनिक ऑक्सीजन मांग (बीओडी) में हाल ही में तेजी से गिरावट देखी गई है. आईटीओ ब्रिज पर बीओडी का स्तर जून में जहां 70 मिलीग्राम प्रति लीटर था, वह जुलाई में घटकर केवल 20 मिलीग्राम प्रति लीटर रह गया. इसी तरह, ओखला बैराज पर यह आंकड़ा 46 मिलीग्राम प्रति लीटर से घटकर 8 मिलीग्राम प्रति लीटर तक पहुंच गया है. यह दिखाता है कि जल की गुणवत्ता में तेजी से सुधार हो रहा है.

सरकार के प्रयासों का दिखा असर

जून के महीने में नदी के कुछ हिस्सों में पानी में घुली हुई ऑक्सीजन (डीओ) का स्तर लगभग शून्य तक गिर गया था. हालांकि, पल्ला और वजीराबाद जैसे क्षेत्रों में डीओ स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा गया, जो पानी में बेहतर ऑक्सीजन की उपलब्धता और ऑक्सीजनीकरण प्रक्रिया के सुधरने का संकेत देता है. मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा कि ये नतीजे दिखाते हैं कि हमारा तरीका काम कर रहा है. हम अभी इसका जश्न नहीं मना रहे. दिल्ली में पर्यावरण में सुधार का काम जारी है.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार

जल की गुणवत्ता में आए सुधार को पर्यावरण कार्य योजना 2025 में पर्यावरणीय लाभ से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं दिल्ली में जुलाई के महीने में 31 में से 29 दिनों तक तक वायु गुणवत्ता अच्छी या संतोषजनक रही.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नोएडा-ग्रेनो को मिलेंगी 10 मिनी बसें, इन रूटों पर दौड़ेंगी, 2 करोड़ लोगों को होगा फायदा     |     बड़ा झटका! अटक गई प्रभास की बड़ी फिल्म, ये 2 खिलाड़ी बिगाड़ रहे खेल!     |     धर्मस्थल एक पूजा स्थल, राजनीति नहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या है पूरा केस?     |     पलटी मारते-मारते इनका सिर चकरा गया, अब बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत..पटना में बोले तेजस्वी     |     वैष्णो देवी में अभी भी नहीं सुधरे हालात, भक्तों को होटल खाली करने के आदेश, यात्रा की प्लानिंग से पहले देख लें नया अपडेट     |     खुल गया पुजारी की हत्या का राज, शादीशुदा महिला से बनाए थे संबंध… उसी के पति ने कर डाला काम तमाम     |     बांसवाड़ा: स्कूल से लौटते वक्त बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद की बर्बरता… प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट, 10 दिन बाद भी आरोपी फरार     |     पर्दे के पीछे कांग्रेस-BJP दोस्त, केजरीवाल को हराने के लिए रची थी साजिश… आतिशी का दावा     |     धौलाकुआं में अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम… फर्राटे भरेंगे वाहन, NHAI ने बनाया ये खास प्लान     |     रूद्रप्रयाग: कार पर टूटकर गिरा पहाड़, दबकर दो की मौत, केदारनाथ जाने वाला रास्ता बंद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें