6 बार विधायक-रबड़ी कैबिनेट में मंत्री भी रहे… कौन हैं कांग्रेस के अशोक राम, जो JDU में हो रहे शामिल

बिहार की सियासत में आज रविवार को बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इस बदलाव का बड़ा झटका राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस को लगने जा रहा है. लंबे समय से कांग्रेस में रहे कद्दावर नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम अब कांग्रेस छोड़कर जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने जा रहे हैं. पूर्व मंत्री अशोक आज रविवार को सत्तारुढ़ जेडीयू में शामिल हो सकते हैं.

राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां पर भी दलबदल का खेल शुरू हो चुका है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस में हुए फेरबदल से नाराज अशोक राम ने अपनी नई पार्टी तलाश ली है. अशोक राम कांग्रेस में पार्टी का बड़ा दलित चेहरा थे. वह 6 बार विधायक रह चुके हैं. इसके अलावा विधानसभा में अशोक राम कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रहे थे.

राबड़ी सरकार में रहे मंत्री

राहुल गांधी एक ओर जहां बिहार में दलित वोटरों को लुभाने की जुगत में लगे हैं तो वहीं उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक राम अब पार्टी छोड़ रहे हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता रहने के अलावा अशोक राम 6 बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे. वह साल 2000 में बनी राबड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने थे.

अशोक राम एक कद्दावर राजनीतिक परिवार से आते हैं, उनके पिता भी बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. उनके पिता बालेश्वर राम साल 1952 से 1977 तक 7 बार विधायक चुने गए थे. वह केंद्र में मंत्री भी रहे. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कैबिनेट में राज्यमंत्री भी थे.

अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे अशोक राम

सियासी हलके में कहा जा रहा है कि पूर्व मंत्री और 6 बार के विधायक अशोक राम पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे. कृष्णा अल्लावरू के बिहार कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने से वह खुश नहीं थे. इसके अलावा कुछ समय पहले बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से भी नाराज थे.

जिस बिरादरी से अशोक राम आते हैं, उसी बिरादरी से आने वाले राजेश राम को बिहार प्रदेश का कमान सौंप दिया गया. इसके अलावा पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों में उन्हें अलग-थलग रखा जा रहा था. पार्टी के अंदर इस तरह से उनकी उपेक्षा की जा रही थी, उसे देखते हुए वह दूसरी पार्टी में संभावनाएं तलाशने लग गए थे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिव्यांग विवाह समारोह में व्हील चेयर पर दुल्हन, दूल्हे के साथ लिए फेरे…भावुक हुए लोग     |     पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से बंद हुई सुरंग… अंदर फंस गए 19 मजदूर, अब तक 8 को बचाया     |     केंद्र सरकार राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से की अपील     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 14936 लोगों को सुरक्षित निकाला गया : हरदीप सिंह मुंडियां     |     पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार     |     महाराष्ट्र मराठा आरक्षण: कल से पानी भी छोड़ देंगे मनोज जरांगे पाटिल, समर्थकों से बोले- किसी से रेनकोट-छतरी भी मत लो     |     दिल्ली: ‘साबुन, ऑल आउट, स्प्रे…’ फैक्ट्री में बन रहे थे नकली प्रोडक्ट, इन्हें मिला था सप्लाई का जिम्मा, 3 अरेस्ट     |     लखनऊ: धमाके से आधा मकान तबाह, हर तरफ धुआं और लपटें…जिंदा जल गया फैक्ट्री मालिक आलम का परिवार; बेहटा गांव में पसरा मातम     |     दो ब्रेन सर्जरी के बाद भी सद्गुरु ने बाइक से पूरी की कैलाश यात्रा, 18 हजार फीट ऊंचाई तक गए, बताई योग की शक्ति     |     ओडिशा में 1,396 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने पोर्श, बीएमडब्ल्यू और आभूषण जब्त किए     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें