सावधान! ‘Digital Arrest’ के जाल में फंसी डॉक्टर, 19 करोड़ रुपए की लगी चपत

Digital Arrest Scam के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, अब गुजरात के गांधीनगर में रहने वाली एक डॉक्टर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई है. डॉक्टर को तीन महीने तक साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट में रखा जिस वजह से इस डॉक्टर को 19 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. इस डॉक्टर के साथ ये सब शुरू कैसे हुआ और कैसे ठगी करने वालों ने डॉक्टर को फंसाया, आइए जानते हैं ताकि आप भी दूसरों के साथ हुई घटना के बारे में जानने के बाद गलती न करें और सतर्क हो जाएं.

कब से शुरू हुआ स्कैम?

ठगी करने वालों ने 15 मार्च को डॉक्टर को कॉल किया और ऐसा दावा किया कि उनके मोबाइल फोन में आपत्तिजनक कंटेंट पाया गया है. कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया, तो उनका फोन कनेक्शन काट दिया जाएगा और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसा दिया जाएगा. इसके बाद, एक सब-इंस्पेक्टर और एक सरकारी वकील सहित कई अधिकारियों के रूप में लोगों ने उन्हें डराने और दबाव डालने के लिए लगातार और चालाकी से कॉल किए.

समय के साथ, दबाव और धमकियों से घिरी डॉक्टर को बहकाकर उनकी जीवन भर की जमा-पूंजी 19 करोड़ रुपए 35 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए. धोखेबाजों ने एक कदम और आगे बढ़कर उनके क्रेंडिशियल का इस्तेमाल कर उनके सोने के गहनों पर लोन ले लिया और उस पैसे को भी ट्रांसफर कर लिया. लगातार डराने-धमकाने के चलते, डॉक्टर को वीडियो कॉल पर अपनी गतिविधियां साझा करने और बाहर निकलते ही अपनी लोकेशन बताने के लिए मजबूर किया गया.

जब अचानक कॉल बंद हो गई, तो उन्हें कुछ गड़बड़ का एहसास हुआ और उन्होंने अपने रिश्तेदारों को सूचित किया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. 16 जुलाई को मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, गुजरात सीआईडी की साइबर अपराध इकाई ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का मानना है कि एक ही पीड़ित से पैसे हड़पने के मामले में यह भारत में डिजिटल गिरफ्तारी धोखाधड़ी के सबसे बड़े मामलों में से एक हो सकता है.

पकड़ा गया अपराधी, इतने पैसे हुए रिकवर

जांच के दौरान पुलिस ने सूरत में एक संदिग्ध का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बैंक खाते में चोरी की गई एक करोड़ रुपए की राशि जमा हुई थी. इस अपराधी से पूछताछ चल रही है ताकि इसके नेटवर्क और अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके.

What is Digital Arrest Scam

ये बेहद खतरनाक साइबर फ्रॉड है, जिसमें ठग खुद को कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारी (जैसे CBI, पुलिस, साइबर सेल या ED अफिसर) बताकर लोगों को डरा-धमकाकर ठगी करते हैं. इस स्कैम में पीड़ित “डिजिटल गिरफ्तारी” का झांसा दिया जाता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिव्यांग विवाह समारोह में व्हील चेयर पर दुल्हन, दूल्हे के साथ लिए फेरे…भावुक हुए लोग     |     पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से बंद हुई सुरंग… अंदर फंस गए 19 मजदूर, अब तक 8 को बचाया     |     केंद्र सरकार राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से की अपील     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 14936 लोगों को सुरक्षित निकाला गया : हरदीप सिंह मुंडियां     |     पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार     |     महाराष्ट्र मराठा आरक्षण: कल से पानी भी छोड़ देंगे मनोज जरांगे पाटिल, समर्थकों से बोले- किसी से रेनकोट-छतरी भी मत लो     |     दिल्ली: ‘साबुन, ऑल आउट, स्प्रे…’ फैक्ट्री में बन रहे थे नकली प्रोडक्ट, इन्हें मिला था सप्लाई का जिम्मा, 3 अरेस्ट     |     लखनऊ: धमाके से आधा मकान तबाह, हर तरफ धुआं और लपटें…जिंदा जल गया फैक्ट्री मालिक आलम का परिवार; बेहटा गांव में पसरा मातम     |     दो ब्रेन सर्जरी के बाद भी सद्गुरु ने बाइक से पूरी की कैलाश यात्रा, 18 हजार फीट ऊंचाई तक गए, बताई योग की शक्ति     |     ओडिशा में 1,396 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने पोर्श, बीएमडब्ल्यू और आभूषण जब्त किए     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें