पंजाब शिक्षा विभाग का स्कूलों की विकास ग्रांटों को लेकर बड़ा कदम, जारी हुए सख्त निर्देश

लुधियाना : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों को भेजी जा रही विकास ग्रांट की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी व एलीमैंटरी) को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि स्कूलों को दी गई किसी भी प्रकार की कैपिटल ग्रांट चाहे वह कक्षाओं के निर्माण, लैब की स्थापना या मरम्मत से संबंधित हो, बिना उचित वैरिफिकेशन के राज्य स्तर तक रिपोर्ट नहीं पहुंचेगी।

इस निर्णय का उद्देश्य केवल आंकड़ों की शुद्धता नहीं बल्कि फंड के न्यायसंगत वितरण को सुनिश्चित करना है। बीते समय में यह देखा गया कि जब भी स्कूलों से डाटा इकट्ठा किया जाता है, उसमें कई खामियां होती हैं। कई स्कूल अपनी वास्तविक जरूरत से अधिक ग्रांट ले लेते हैं जबकि कई योग्य स्कूल जरूरत के बावजूद पीछे रह जाते हैं। इसी पृष्ठभूमि में अब वैरिफिकेशन की सख्त प्रक्रिया लागू की जा रही है। सभी स्तरों क्लस्टर, ब्लॉक और जिला पर जानकारी की पुष्टि कर संबंधित अधिकारी से प्रमाण पत्र लिया जाएगा, जिससे फंड वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना समाप्त हो जाए। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य स्पष्ट है बिना वास्तविक जरूरत और सही सूचना के कोई स्कूल फंड का गलत उपयोग न कर सके और जिन्हें वास्तव में जरूरत है, उन्हें समय पर सहायता मिले।

वैरिफिकेशन प्रक्रिया : प्राइमरी स्कूलों के लिए

• क्लस्टर स्तर : संबंधित सी.एच.टी. द्वारा अपने अधीन स्कूलों की वैरिफिकेशन करके सर्टीफिकेट दिया जाएगा।
• ब्लॉक स्तर : बी.पी.ई.ओ. द्वारा क्लस्टरों से प्राप्त सूचना की वैरिफिकेशन करके सर्टीफिकेट दिया जाएगा।
• जिला स्तर : जिला स्तर से राज्य स्तर पर डाटा भेजने से पहले वैरिफिकेशन करने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। इसमें डिप्टी डी.ई.ओ., ए.सी. स्मार्ट स्कूल, बिल्डिंग शाखा का प्रतिनिधि व जे.ई. (सिविल वर्क्स) शामिल होंगे।

अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए

• क्लस्टर स्तर : संबंधित कॉम्पलैक्स प्रमुख या डी.डी.ओ. द्वारा अपने अधीन स्कूलों की वैरिफिकेशन करके सर्टीफिकेट दिया जाएगा।
• ब्लॉक स्तर : बी.एन.ओ.
• जिला स्तर : जिला स्तर से राज्य स्तर पर डाटा भेजने से पहले वैरिफिकेशन करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में निम्न लिखित कमेटी का गठन किया जाएगा

1. डिप्टी डी.ई.ओ.
2. डी.एस.एम. स्मार्ट स्कूल
3. बिल्डिंग शाखा का प्रतिनिधि
4. जे.ई. (सिविल वर्क्स)

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोई टॉप वकील, कोई इतिहासकार तो कोई रहा विदेश सचिव… कौन-कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत 4 सदस्य     |     स्कूल में पढ़ाया-हमले में दोनों पैर गंवाए… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर     |     भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, माता-पिता क्या बोले?     |     पहाड़ या गुफा नहीं… कुएं के अंदर बना मंदिर, हर रोज होती है अनोखे ढंग से पूजा     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड जरूरी वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 15 जुलाई को होगी सुनवाई     |     मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज     |     आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA     |     केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला     |     बिहारः SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में नेपाली और बांग्लादेशी लोगों के पास से मिले आधार, राशन और निवास प्रमाण पत्र     |     बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें