मरने के बाद भी क्यों जरूरी है ITR भरना? किसे करना होगा ये काम

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना एक कानूनी प्रक्रिया है, जो हर योग्य व्यक्ति को पूरी करनी होती है. लेकिन क्या आपको पता है कि किसी व्यक्ति की मौत के बाद भी उसका ITR फाइल करना पड़ सकता है? जी हां, ऐसा न करने पर मृतक के परिवार या उत्तराधिकारी को टैक्स नोटिस तक आ सकता है.

क्यों जरूरी है ITR फाइल करना अगर व्यक्ति की मौत हो गई हो?

अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु एक फाइनेंशियल ईयर के दौरान हो जाती है और उस साल उन्होंने टैक्सेबल इनकम कमाई थी, तो उनके निधन के बावजूद उस साल का ITR फाइल करना जरूरी होता है. इनकम टैक्स विभाग इसे इनकम बिफोर डेथ (Income before death) के तौर पर देखता है.

कौन करता है ITR फाइल?

मृतक व्यक्ति की तरफ से ITR फाइल करने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति पर होती है जिसे लीगल हीर या कानूनी उत्तराधिकारी कहा जाता है. ये उत्तराधिकारी आमतौर पर परिवार का कोई सदस्य होता है जैसे पत्नी, पति, बेटा, बेटी या नजदीकी रिश्तेदार.

ITR फाइल करने का प्रोसेस

कानूनी उत्तराधिकारी की पहचान करें

सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि मृतक व्यक्ति का लीगल हीर कौन है. इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और रिश्ते का प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर आदि) देना होता है.

इनकम टैक्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें

कानूनी उत्तराधिकारी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर खुद को Representative Assessee के रूप में रजिस्टर करना होता है.

डॉक्युमेंट अपलोड करें

रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको मृतक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और वारिस होने का प्रमाण देना होता है.

मंजूरी मिलने के बाद फाइल करें ITR

जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से आपकी पहचान को स्वीकृति मिल जाती है, तो आप मृतक की ओर से उस वित्त वर्ष का ITR फाइल कर सकते हैं जिसमें उसकी मृत्यु हुई थी.

किन बातों का रखें ध्यान?

  • अगर व्यक्ति की मौत 31 मार्च से पहले हुई है, तो उस साल के लिए ITR जरूरी है अगर इनकम टैक्स लिमिट को पार करती हो.
  • अगर व्यक्ति की कोई टैक्सेबल इनकम नहीं थी, तब ITR फाइल करना जरूरी नहीं है.
  • रिफंड क्लेम करने के लिए भी ITR फाइल करना जरूरी होता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन     |     राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को करेगा सुनवाई     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें