विक्की शर्मा की मौ’त मामले में नया मोड़, वीडियो में हुआ सनसनीखेज खुलासा

सिधवां बेट: स्थानीय कस्बे में दुकान चलाने वाले विक्की शर्मा जिसकी बीती शाम हार्ट अटैक के कारण मौत बताई गई थी, ने आज उस समय नया मोड़ ले लिया, जब विक्की शर्मा के फोन से मौत से पहले बनाया गया वीडियो उसके परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया।

उक्त में विक्की शर्मा ने खुलासा किया कि वह आत्महत्या कर रहा है और अपनी मौत के लिए 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है जिन्होंने उससे ब्याज पर लिए पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने इस संबंध में मलसियां भाईके के गुरसेवक सिंह, सिधवां बेट के जगसीर सिंह और सुखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, स्थानीय कस्बे के लोग और अधिकतर दुकानदार विक्की शर्मा की आत्महत्या को संदिग्ध मान रहे हैं। उनका कहना है कि कोई भी फाइनैंसर महज 2.5 लाख रुपए के लिए आत्महत्या नहीं कर सकता। उनका कहना है कि विक्की शर्मा को दिल की बीमारी थी और कुछ समय पहले उसे दौरा भी पड़ा था जिस कारण वह काफी परेशानी में था और दूसरी बात यह कि उसकी मौत के समय आत्महत्या के कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी गगनदीप कुमारी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और 3 व्यक्तियों में से जगसीर सिंह और सुखविंदर सिंह को हिरासत में ले लिया है जबकि तीसरे व्यक्ति की तलाश पुलिस कर रही है जिसे जल्द ही काबू किया जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     यूपी-नोएडावालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान की तारीख फाइनल!     |     खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया पंजाब में 14 आतंकी हमलों का जिम्मेदार, अब अमेरिका से लाने की तैयारी तेज     |     जन सुराज में शामिल हुए मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन     |     एक सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए क्या-क्या कर सकता है? मंडी को ऐसे राहत पहुंचा सकती हैं कंगना रनौत     |     हिंदी VS मराठी मुद्दा बिहार चुनाव के लिए है… रोहित पवार का BJP पर आरोप     |     राजस्थान में 1800 करोड़ की साइबर ठगी! BAP सांसद का आरोप, स्कॉलरशिप और पैन कार्ड का झांसा देकर खोले फर्जी खाते     |     बिहार: दानापुर में स्कूल संचालक का मर्डर, सिर में गोली मारकर फरार हुए अपराधी     |     ‘हमारे पैसों पर पलते हो..बिहार आओ, पटक-पटक कर मारेंगे’, मराठी भाषा विवाद में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की धमकी     |     पाक सेना का भरोसेमंद था, मुंबई आतंकी हमले के समय शहर में ही था आतंकी तहव्वुर राणा, पूछताछ में किया बड़ा खुलासा     |     रात के अंधेरे में बालकनी से घुसे चोर, इंजीनियर ने रोका तो पूरे परिवार के सामने दी मौत की सजा… मर्डर से दहला मुजफ्फरपुर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें