मुहर्रम की छुट्टी पर है कंफ्यूजन? 7 जुलाई को खुले या बंद रहेंगे शेयर बाजार और बैंक?

भारत में हर साल मुहर्रम पर छुट्टी रहती है, लेकिन 2025 में इस बार एक खास भ्रम की स्थिति बन गई है. सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 7 जुलाई (सोमवार) को मुहर्रम की छुट्टी के चलते बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे. तो क्या वाकई ऐसा है?देशभर में इस समय एक सवाल लोगों को उलझन में डाल रहा है. क्या मुहर्रम की छुट्टी 6 जुलाई को होगी या 7 जुलाई को? इसकी वजह है चांद पर निर्भर इस्लामी कैलेंडर, जिसके चलते अब तक तय नहीं हो पाया है कि मुहर्रम किस दिन मनाया जाएगा.

छुट्टी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन क्यों?

मुहर्रम इस्लामी नववर्ष का पहला महीना होता है और इसकी 10वीं तारीख, जिसे ‘आशूरा’ कहा जाता है, को इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है. इस दिन कई जगहों पर सरकारी दफ्तर, बैंक, स्कूल और बाजार बंद रहते हैं. 2025 में मुहर्रम 6 जुलाई (रविवार) या 7 जुलाई (सोमवार) को पड़ सकता है अंतिम पुष्टि चांद दिखने के बाद ही होगी. अगर 6 जुलाई को मुहर्रम होता है, तो अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी क्योंकि वह दिन रविवार है यानी पहले से ही अवकाश रहेगा. लेकिन अगर 7 जुलाई को मुहर्रम मनाया जाता है, तो सोमवार को छुट्टी घोषित हो सकती है.

बैंक और सरकारी दफ्तर

अगर 7 जुलाई को मुहर्रम पड़ता है तो देश के कई हिस्सों में बैंक और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे. खासतौर पर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे राज्यों में छुट्टी की अधिसूचना आने की संभावना है.

क्या शेयर बाजार बंद रहेंगे?

6 जुलाई को तो वैसे भी रविवार है, जब बाजार बंद रहते हैं. 7 जुलाई को यदि मुहर्रम होता है और छुट्टी घोषित होती है, तो BSE और NSE सहित भारत के सभी प्रमुख शेयर बाजारों में कारोबार निलंबित रहेगा. ऐसे में इक्विटी और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग, करेंसी और इंटरेस्ट रेट, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सर्विसेज बंद रह सकती हैं.

फिलहाल, शेयर बाजार के आधिकारिक ट्रेडिंग कैलेंडर में 7 जुलाई को कोई छुट्टी नहीं दिखाई गई है, लेकिन स्थिति चांद दिखने और सरकारी घोषणा पर निर्भर करेगी.

धार्मिक महत्व

मुहर्रम इस्लाम के चार पवित्र महीनों में से एक है. इस महीने की 10वीं तारीख को ‘आशूरा’ कहा जाता है इसी दिन 680 ईस्वी में इमाम हुसैन करबला की लड़ाई में शहीद हुए थे. शिया समुदाय इस दिन मातम और जुलूस निकालते हैं. देशभर में इसे श्रद्धा और गम के साथ मनाया जाता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज     |     इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज     |     इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता!     |     देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी!     |     WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस     |     अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे     |     अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत?     |     उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग     |     UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या है हाल?     |     फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश; कैसे हुआ ये?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें