प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं दिया तो जान से जाओगे… शादी के 14 साल बाद प्रेमी संग भागी पत्नी, पति को दी धमकी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले हारून ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हारून के अनुसार, उनकी शादी 2010 में हुई थी, और 14 साल तक उनकी पत्नी उनके साथ रही. इस दौरान उनके वैवाहिक जीवन में कोई खास परेशानी नहीं थी, लेकिन 22 मई 2024 को उनकी पत्नी घर में रखे ढाई लाख रुपये नकद, आधा किलो चांदी, और 8 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गई. हारून का दावा है कि उनकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, और वह उसी के साथ भाग गई. हारून ने पुलिस को बताया कि जून 2024 में वे अपनी पत्नी के साथ उमराह यात्रा की तैयारी कर रहे थे, और इसके लिए पासपोर्ट भी बनवाया गया था. पासपोर्ट मिलने के बाद उनकी पत्नी ने घर से सारा कीमती सामान लेकर चली गई.

हारून के दो बच्चे हैं, जिन्होंने बताया कि उनकी मां सुबह ‘मुस्तफापुर में बच्चों का एडमिशन कराने’ गई थीं. जब वह शाम तक घर नहीं लौटीं, तो हारून ने उनकी तलाश शुरू की. कई प्रयासों के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला, जिसके बाद 25 मई 2024 को उन्होंने डिलारी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद, हारून का कहना है कि उनकी पत्नी ने फोन पर उनसे संपर्क किया और संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी ने हिस्सा न देने पर उनकी हत्या करवाने की धमकी दी.

पत्नी करा सकती है हत्या

हारून ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर पत्नियों द्वारा पतियों की हत्या की खबरें देखकर वह डर गए हैं. उन्हें आशंका है कि उनकी पत्नी और उसका कथित प्रेमी उनकी जान ले सकते हैं. इस डर के चलते उन्होंने मुरादाबाद पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. हारून, जो पेशे से किसान हैं, उसने बताया कि घटना के दिन वह अपने खेत पर काम करने गए थे. जब वह दोपहर में लौटे, तो बच्चों ने मां के जाने की बात बताई. हारून ने आसपास के रिश्तेदारों और गांव में पत्नी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. डिलारी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और फरार महिला की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, और जल्द ही तथ्यों का पता लगाया जाएगा. हारून ने बताया कि उनकी पत्नी का व्यवहार पहले सामान्य था, और उनके दो बच्चों के साथ वह घर में खुशी-खुशी रह रही थी, लेकिन अचानक हुए इस घटनाक्रम ने उन्हें और उनके परिवार को सदमे में डाल दिया है. हारून का कहना है कि वह केवल अपनी पत्नी की वापसी और अपने बच्चों के लिए सुरक्षा चाहते हैं. साथ ही, वह अपनी जान को खतरे में मान रहे हैं और पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पटना में फिर ठांय-ठांय, BJP नेता की गोली मारकर हत्या; शूटरों ने चार गोलियां मारीं     |     कब्रिस्तान की घेराबंदी-कई नजरबंद… कश्मीर में आज क्या हो रहा, जिससे उमर अब्दुल्ला परेशान, महबूबा मुफ्ती ने बताया कब खत्म होगी दिलों की दूरी     |     राधिका ने किसे किया Last कॉल… 3 दिन पहले लिखी गई मर्डर की स्क्रिप्ट!     |     मराठी में बात करूं या हिंदी में… उज्जवल निकम राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने ऐसे दी जानकारी     |     जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के काफिले में कई बसों की टक्कर, 10 यात्री घायल     |     क्या मस्जिदों और चर्चों में हिंदुओं को मिलता है रोजगार? तिरुपति को लेकर केंद्रीय मंत्री ने उठाया ये सवाल     |     बिहार: 1 करोड़ को नौकरी और रोजगार… नीतीश कुमार ने सामने रखा लक्ष्य, 20 साल का हिसाब भी दिया     |     नागपुर: सत्ता में आकर लोग अहंकारी हो जाते हैं, नितिन गडकरी बोले- सम्मान मांगने से नहीं मिलता     |     अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ब्लैक बॉक्स से 49 घंटे का डेटा डाउनलोड, ऐसे मिली अमेरिका की मदद     |     दिल्ली: वसंत विहार में ऑडी कार ने 5 को कुचला, फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ाई गाड़ी; नशे में धुत था ड्राइवर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें