पंजाब में गर्मी से एक और मौत, Temperature 47 डिग्री के पार पंजाब By Nayan Datt On Jun 11, 2025 पंजाब में गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है और तापमान लगाताप बढ़ रहा है। पंजाब में तापमान 47 डिग्री को पार चुका है। इसी बीच खबर सामने आई है कि गर्मी के कारण पंजाब में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। गुरदासपुर में गर्मी के कारण व्यक्ति की मौत हुई है जिसका शव रेलवे स्टेशन से मिला है। यह भी पढ़ें इन खाताधारकों को Bank से आ सकते हैं Notice, जल्दी से पढ़ लें… Jun 13, 2025 4.5 किलो Heroin व Drug Money सहित 2 Smugglers गिरफ्तार,… Jun 13, 2025 बताया जा रहा है कि मृतक हिमाचल में पेंटर का काम करता था और हिमाचल से आते समय गर्मी के कारण उसकी हालत खराब हो गई और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। उसकी उम्र 62 वर्ष के करीब बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले जालंधर में गर्मी से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर आई थी। Share