Dominos और Pizza Hut को टक्कर देने आ रहा है अमेरिका का Little Caesars, यहां खुलेगा पहला स्टोर

अगर आप पिज्जा लवर हैं और अलग-अलग वैराइटी के पिज्जा खाना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. दरअसल, भारत में एक और विदेशी पिज्जा ब्रांड एंट्री करने वाला है. अमेरिका में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पिज्जा ब्रांड लिटिल सीजर्स भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाला है. सबसे तेजी से बढ़ते क्विक सर्विस रेस्तरां बाजारों में से एक भारत, लिटिल सीजर्स के लिए 30वां बाजार होगा.

यहां खुलेगा पहला स्टोर

लिटिल सीजर्स दुनिया की सबसे बड़ी पारिवारिक स्वामित्व वाली पिज्जा श्रृंखला है, जिसके लिए इसने अपने फ्रैंचाइजी साझेदार के रूप में हार्नेसिंग हार्वेस्ट को शामिल किया है. कंपनी के एक बयान के अनुसार, उसकी इस महीने दिल्ली-एनसीआर में अपना पहला रेस्तरां खोलने की योजना है. इसके बाद अन्य स्थानों पर भी इसकी योजना है. लिटिल सीजर के इंडिया में लॉन्च से डोमिनोज़ (Domino’s) और पिज्जा हट (Pizza Hut) जैसी स्थापित कंपनियों को सीधी टक्कर मिलने वाली है. Pizza! Pizza स्लोगन के साथ मशहूर इस ब्रांड को क्विक सर्विस और कम कीमत पर अच्छे टेस्ट के लिए जाना जाता है. अमेरिका में यह Dominos और Pizza Hut के बाद तीसरी सबसे बड़ी पिज्जा कंपनी है.

30 देशों में है कारोबार

लिटिल सीज़र्स पिज़्ज़ा की अध्यक्ष (वैश्विक खुदरा) पॉला विसिंग ने कहा, भारत में पेश होना लिटिल सीज़र्स के लिए एक रोमांचक मील का पत्थर है, क्योंकि हम अपने 30वें देश में विस्तार कर रहे हैं. अपने स्वादिष्ट पिज़्ज़ा और बेजोड़ मूल्य के साथ, हम एक अनूठा मेनू (खान-पान की सूची) पेश करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. हमें विश्वास है कि यह भारत को आकर्षित करेगा.

भारत में कैसे मिलेगी सफलता?

भारत में विदेशी फूड ब्रांड्स को तब सबसे ज़्यादा सफलता मिलती है जब वे अपने मेन्यू को भारतीय टेस्ट के अनुसार ढालते हैं. McDonalds और Dominos जैसी कंपनियां पहले ही वेज ऑप्शन और मसालेदार वैरिएंट पेश कर चुकी हैं. Little Caesars भी भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए खास पिज्जा वैरिएंट लॉन्च कर सकती है.

Dominos और Pizza Hut के लिए खतरा?

Dominos और Pizza Hut भारत में पहले से एक मजबूत उपस्थिति बना चुके हैं, लेकिन एक नया इंटरनेशनल ब्रांड जो क्विक सर्विस और वाजिब दाम पर फोकस करता है, उनके लिए चुनौती बन सकता है. Little Caesars को भारत में ब्रांड रिकॉल भले कम हो, लेकिन अगर कंपनी क्वालिटी और प्राइसिंग दोनों को सही रखती है, तो यह प्रतिस्पर्धा को जरूर कड़ा कर सकती है.

भारत और दुनिया में पिज़्ज़ा का कितना बड़ा है बाजार?

भारत में पिज्जा का बाजार साल 2023 में करीब ₹13,000 करोड़ (लगभग 1.5 अरब डॉलर) का था, और यह हर साल 10-12% की दर से बढ़ रहा है. ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग, यंग जनरेशन की डिमांड और तेजी से फैलते QSR आउटलेट इस ग्रोथ के प्रमुख कारण हैं.

वैश्विक पिज्जा बाजार 2024 में 160 अरब डॉलर से ज्यादा का हो गया है. अकेले अमेरिका में इसका मार्केट साइज करीब 60 अरब डॉलर है. पिज्जा अब एक यूनिवर्सल कम्फर्ट फूड बन चुका है, जिसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कौन हैं मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद जल उठा मणिपुर     |     जयमाला की प्रथा नहीं… सुनते ही भड़के बाराती, लड़की वालों का पीट-पीटकर किया ये हाल     |     तमिलनाडु के लोग DMK सरकार के भ्रष्टाचार से हैं तंग… अमित शाह का स्टालिन सरकार पर हमला     |     केंद्र का शासन होने के बावजूद मणिपुर में क्यों बहाल नहीं हो रही शांति? प्रियंका गांधी का बड़ा हमला     |     मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या की NIA करेगी जांच, MHA ने जारी किया आदेश     |     कानपुर के इस गांव में 34 परिवारों ने क्यों लगाए मकान बिक्री के पोस्टर? मंत्री तक पहुंची बात, फिर जो हुआ…     |     बरेली: IVRI के डॉक्टरों ने कर दिया कमाल, देसी तकनीक से कुत्ते का किया हिप रिप्लेसमेंट; पुलिस का डॉग भी शामिल     |     हिंदू से लेकर मुस्लिम तक… 20 शादियां कीं, जो मिला उसी से विवाह, कहानी लुटेरी दुल्हन की जो साथ लेकर चलती थी पंडित-मौलवी     |     ‘गांव वालों कूद जाऊंगा…’ 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 3 घंटे तक काटा बवाल, पुलिस भी पहुंची     |     दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलने पर संजय सिंह बिफरे, रेखा सरकार पर बोला हमला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें